
कृषि विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन Publish Date : 09/10/2026
कृषि विश्वविद्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन
-
कृषि विश्वविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ, स्थित चिकित्सालय पर प्रधानमंत्री 'सेवा संकल्प अभियान' के अंतर्गत एस. एम. ब्लड सेंटर के सहयोग से दिनांक 9/10/26 को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उद्घाटन कुलपति डा० त्रिवेणी दत्त द्वारा किया गया। अपने प्रेरणादायी संबोधन में उन्होंने नियमित रूप से रक्तदान करने का आह्वान करते हुए इसे "मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताया।" उन्होंने विद्यार्थियों से इस नेक कार्य में आगे आने की अपील की।

कुलसचिव एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण (छात्र एवं छात्रा) ने भी सहभागिता करते हुए कहा कि, इस प्रकार के आयोजन छात्रों में सामाजिक दायित्व और सेवा भावना को बढ़ावा देते हैं।

चिकित्सालय प्रभारी डा० प्रेम सागर मौर्य एवं सह-प्रभारी डा० शिवानी साहू ने बताया कि रक्तदान शिविर के आयोजन में सभी का पूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। आयोजन छात्र एवं छात्राओं एवं अन्य ने बढ़-चढ़ उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान लगभग 70 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डा० राजीव सिंह, डा० आर० एस० सेंगर, डा० विजेन्द्र सिंह, डा० माला सिंह, डा० अंकुर कुमार, डा० परिणती जोशी, डा० खनीश, देवेन्द्र, आरती, छोटू, हरवीर सिंह, डा० अरविन्द सिंह की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।