
कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन Publish Date : 27/08/2026
कृषि विश्वविद्यालय में ‘खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में खेलो इंडिया के तत्वावधान में “खेलो इंडिया संवाद” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं मेरठ-हापुड़ लोकसभा क्षेत्र के प्रख्यात जनप्रतिनिधि श्री राजेन्द्र अग्रवाल रहे।
राजेन्द्र अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने सभी युवाओं से खेलों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को खेलों से जुड़ना चाहिए, जिससे कि उसका सर्वांगीण विकास हो तथा राष्ट्र समृद्ध और सशक्त बने।
कार्यक्रम के दौरान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संबोधन का सजीव प्रसारण (Live Telecast) भी किया गया, जिसे उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने उत्साहपूर्वक देखा और सुना।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. पुरुषोत्तम तोमर, समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा किया गया। उनके कुशल एवं प्रभावशाली संचालन ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरूप् प्रदान किया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी श्री केयूर मिश्रा तथा ताइक्वांडो खिलाड़ी कुमारी तममा भुसाल भी उपस्थित रहे। विश्वविद्यालय की ओर से दोनों खिलाड़ियों को पुष्प गुच्छ, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री राजेन्द्र अग्रवाल को माननीय कुलपति महोदय के द्वारा विश्वविद्यालय का प्रतीक चिन्ह एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
यह कार्यक्रम माननीय कुलपति महोदय के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय एवं विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठातागण, शिक्षकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विश्वविद्यालय के सभी महाविद्यालयों से राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक एवं स्वयंसेविकाओं ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम का आयोजन खेलो इंडिया विभाग एवं विश्वविद्यालय के संयुक्त प्रयासों से सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर अधिष्ठाता छात्र कल्याण (DSW) डॉ0 डी. के. सिंह, कुलसचिव डॉ0 वी. पी. सिंह, निदेशक अनुसंधान डॉ0 कमल खिलाडी, कृषि संकाय के अधिष्ठाता, डॉ0 श्रेया रावत, डॉ0 अतर सिंह, डॉ0 मुकेश पहलवान सहित अनेक गणमान्य अतिथियों एवं अधिकारियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के अंत में खेलों के माध्यम से स्वस्थ, अनुशासित एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित युवा पीढ़ी तैयार करने के संकल्प के साथ सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।
|
|
