
कृषि विश्वविद्यालय में कर्नाटका, ग्रोकेमिकल्स, बंगलौर, प्लेसमेंट ड्राइव्स का आयोजन किया गया Publish Date : 18/08/2026
कृषि विश्वविद्यालय में कर्नाटका, एग्रोकेमिकल्स, बंगलौर, प्लेसमेंट ड्राइव्स का आयोजन किया गया
सरदार वल्लभभाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में छात्रों के अधिक से अधिक प्लेसमेंट कराने के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन कराया गया। कुलपति ने डायरेक्टर ऑफ ट्रेनिंग एंड प्लेशमेंट को दिशा निर्देश दिए हैं कि कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों का अधिक से अधिक प्लेशमेंट ड्राइव संचालित कर शत प्रतिशत प्लेशमेंट सुनिश्चित् कराए जाएं, जिससे कि विवि के छात्रों को उच्च कोटि की कंपनियों में कार्य करने का मौका मिल सके। कुलपति जी के इसी कथन को ध्यान में रखते हुए आज कृषि विश्वविद्यालय में कर्नाटका एग्रोकेमिकल्स, बंगलौर द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया।
कर्नाटका एग्रोकेमिकल्स के एचआर हेड डॉक्टर आसिफ अली ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि देश में यह कंपनी कई तरह के फर्टिलाइजर, सीड, बायो-फर्टिलाइजरर्स, ट्रैक्टर्स आदि इम्प्लिमेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही है। इस कंपनी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी एक्सपोर्ट कर कई उत्पाद बेचे जा रहे हैं, जिनका लाभ किसानों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों से आज रूबरू होने का उन्हें मौका मिला है और वह यहाँ से अच्छे छात्रों का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का मौका देंगे।
निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट डॉ0 आर. एस. सेंगर ने बताया कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के दीशा निर्देशन में आज स्पेशल प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें 17 छात्रों ने भागीदारी की और इनमें से कंपनी के द्वारा 8 छात्रों का चयन भी कर लिया गया है।
इन छात्रों को कंपनी द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति लेने के उपरांत नियुक्त पत्र दिए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जॉइंट डायरेक्टर डॉ0 सत्यप्रकाश एवं धन्यवाद प्रस्ताव डॉ0 संजीव कुमार गुप्ता द्वारा ज्ञापित किया गया।
