
क़ृषि विश्वविद्यालय मे शौध कार्यो के समीक्षा बैठक Publish Date : 30/07/2026
क़ृषि विश्वविद्यालय मे शौध कार्यो के समीक्षा बैठक
सरदार वल्लभ भाई पटेल क़ृषि विश्वविद्यालय मे विभिन्न महाविद्यालयों के शौध कार्यो के समीक्षा बैठक कार्यक्रम के अंतर्गत आज जैव प्रोद्योगिक महाविद्यालय के कार्यो की समीक्षा की गयी, महाविद्यालय के अधिष्ठता डाo रविंद्र कुमार ने महाविद्यालय मे आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे मे प्रकाश डाला, और बताया कि महाविद्यालय के वैज्ञानिको द्वारा अभी तक 08 पेटेंट कराए हैँ तथा इस वर्ष कुल 58 शोध पत्र प्रकाशित किये हैँ जिनमे से 15 शोध पत्र 6 से अधिक कि रेटिंग के जनरल मे प्रकाशित हुए हैं जो शोध कार्यो कि गुणवत्ता को प्रदर्शित करते हैँ। वर्तमान मे महाविद्यालय मे 5.7 करोड़ की 06 परियोजनाए संचालित की जा रही हैँ तथा 27 अन्य परियोजनाये विभिन्न संस्थाओ को वित्त पोषण के लिए प्रेषित की गयी है। कुलपति डाo त्रिवेणी दत्त ने निर्देशित किया कि यथासंभव अन्य डिग्री एवं डिप्लोमा कोर्स भी प्रारम्भ किये जाए जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा इनसे प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना स्वम का रोजगार स्थापित कर सके। कुलपति ने नव नियुक्त शिक्षकों को शोध छात्रों के परामर्शदाता बनने के लिए न्यूनतम अहरताये सरल बनाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया, कुलपति ने आह्वान किया कि महाविद्यालय मे जीन एडिटिंग के शोध कार्यो को प्रगति दी जाए जिससे किसानों के लिए नई रोग रोधी एवं अधिक उत्पादन वाली प्रजातिया विकसित की जा सके, एवं नैनो पार्टिकल के कार्यो का यथा संभव व्यवसायिकरण किया जाये जिससे विश्वविद्यालय को अतिरिक्त आय भी प्राप्त हो सके। साथ ही नशा मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम निरंतर जारी रखे तथा छात्रों के निरंतर संपर्क मे रहकर एक अभिभावक के रूप मे उनकी समस्याओं को जाने एवं उनका उचित मार्गदर्शन करें. अंत मे निदेशक शोध डाo कमल खिलाडी ने सभी का आभाऱ व्यक्त किया, बैठक मे मुख्य रूप से डाo वी पी सिंह, कुलसचिव, डाo डी के सिंह, अधिष्ठता स्नात्तकोत्तर, डाo आर एस सेंगर, डाo पुष्पेंद्र ढाका, डाo पंकज कुमार, डाo पुरुषोत्तम, डाo विपिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
