
अक्षरधाम कॉलोनी में श्री प्रकाश लाल जी का स्मृति दिवस मनाया गया Publish Date : 30/07/2026
अक्षरधाम कॉलोनी में श्री प्रकाश लाल जी का स्मृति दिवस मनाया गया
अक्षरधाम कॉलोनी के एवं साथ की कॉलोनी के सम्मानित निवासियो ने आज दिनांक 30.07.2026 को अक्षरधाम कॉलोनी के पार्क-2 में भरतीय योग संस्थान के तत्वाधान में श्री प्रकाश लाल जी निस्वार्थ सेवा के प्रतीक (भारतीय योग संस्थान के संस्थापक) का 17वाँ स्मृति दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया। साधक एवं साधिकाओ ने बताया कि निःस्वार्थ मानव सेवा निरोगी काया संस्थान का मुख्य उद्देश्य है। उपस्थित साधको एवं सधिकाओ ने सुंदर भजन, ध्वनि, सूक्ष्म क्रिया एवं आसनों का अभ्यास किया।

इस कार्यक्रम में मुकेश कुमार, क्षेत्रीय मंत्री, देवेंद्र तोमर, केंद्र प्रमुख, चौधरी नरेन्द्र, व्यवस्थापक एवं संस्थान के सभी साधको एवं साधिकाओ ने बहुत उत्साह पूर्वक भाग लिया।
