अक्षरधाम कालोनी में किया गया किटी पार्टी का आयोजन      Publish Date : 29/07/2026

अक्षरधाम कालोनी में किया गया किटी पार्टी का आयोजन

मोदी पुरम, रुड़की रोड पर स्थित अक्षरधाम कालोनी में महिलाओं के द्वारा किटी पार्टी का आयोजन किया गया। यह किटी पार्टी मोदी पुरम के कैलास चाट भंडार के हॉल में आयोजित की गई। किटी पार्टी में शामिल सभी महिलाओं ने तम्बोला सहित कई मनोरंजक खेल खेले और उपहार भी जीते।

              

अक्षरधाम कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा आयोजित की गई इस किट्टी पार्टी में नीलम गुप्ता, सविता, पूनम, सरिता सेंगर, अलका सिंह, बबीता चौधरी, अनामिका भल्ला, अंजना गौतम, दिव्या शर्मा, कमलेश, मीनाक्षी चौहान और कोमल शैली शर्मा आदि सहित कॉलोनी की समस्त महिलाएं उपस्थित रहीं।