क़ृषि विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक कार्यक्रम का आयोजन      Publish Date : 28/07/2026

क़ृषि विश्वविद्यालय में समीक्षा बैठक कार्यक्रम का आयोजन

सरदार वल्लभ भाई पटेल क़ृषि विश्वविद्यालय में विभिन्न महाविद्यालयों के शौध कार्यों के समीक्षा बैठक कार्यक्रम के अंतर्गत आज तकनीकी महाविद्यालय के कार्यों की समीक्षा की गयी। महाविद्यालय के अधिष्ठता डॉ0 जयवीर सिंह ने महाविद्यालय मे आयोजित की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे मे प्रकाश डाला, कुलपति डा व त्रिवेणी दत्त ने निर्देशित किया कि बाहय संस्थाओ से अधिक से अधिक शोध धनराशि प्राप्त करने का प्रयास किया जाए, जिससे किसान हित मे महाविद्यालय के उद्देश्यों को पूरा किया जा सके।

           

वर्तमान मे महाविद्यालय के वैज्ञानिको द्वारा शोध के क्षेत्र मे सराहनीय कार्य किया हैं तथा 8 करोड़ से अधिक की धनराशि की लगभग 11 परियोजनाए स्वीकृत हुई हैं। इसके अतिरिक्त 43 नयी शोध परियोजनाये विभिन्न वित्त पोषित संस्थाओ को प्रेषित कि गयी हैं। इस वर्ष महाविद्यालय मे 11 डिजाइन पेटेंट प्रेषित किये गए हैँ जिनमे से 04 का पंजीकरण प्राप्त हो चुका हैं। कुलपति ने निर्देशित किया कि यथासंभव अन्य कोर्स भी प्रारम्भ किये जाए, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के युवा इनसे प्रशिक्षण प्राप्त करके अपना स्वयं का रोजगार स्थापित कर सके।

             

इस क्रम मे नवकरणीय ऊर्जा एवं जल संसाधन पर स्नात्तकोत्तर स्तर पर दो नए डिग्री कार्यक्रम प्रारम्भ करने पर सहमति व्यक्त कि गई, जिससे आज के परिवेश मे प्राकर्तिक संसाधनों का समुचित उपयोग करके किसान समाज हित मे आवशयक शोध कार्यक्रम किये जा सकेंगे। कुलपति ने नव नियुक्त शिक्षकों को शोध छात्रों के परामर्शदाता बनने के लिए न्यूनतम अहरताये सरल बनाने हेतु नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए भी निर्देशित किया।

              

कुलपति ने सभी शिक्षकों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त एवं प्लास्टिक मुक्त कार्यक्रम निरंतर जारी रखे तथा छात्रों के निरंतर संपर्क मे रहकर एक अभिभावक के रूप मे उनकी समस्याओं को जाने एवं उनका उचित मार्गदर्शन करें। अंत मे निदेशक शोध डॉ0 कमल खिलाडी ने सभी का आभाऱ व्यक्त किया, बैठक मे मुख्य रूप से डॉ0 वी पी सिंह, कुलसचिव, डॉ0 डी के सिंह, अधिष्ठता स्नात्तकोत्तर, डॉ0 विपिन कुमार, डॉ0 अशोक यादव, डॉ0 अरविन्द कुमार, डॉ0 पी के सिंह, इं नीलेश चौहान, आदि उपस्थित रहे।