कुलपति डॉ. त्रिवेणीदत्त की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित      Publish Date : 25/07/2026

कुलपति डॉ. त्रिवेणीदत्त की अध्यक्षता में वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित

आज दिनांक 25.07.2026 को माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणीदत्त, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ, की अध्यक्षता में कुलपति सभागार में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महा-विद्यालय के वैज्ञानिकों एवं शिक्षकों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में माननीय कुलपति महोदय ने महाविद्यालय में अनुसंधान, शिक्षण एवं डेयरी विकास गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर बल देते हुए सभी शिक्षकों एवं वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रस्ताव तैयार कर उन्हें विभिन्न परियोजना वित्त पोषक संस्थाओं के समक्ष वित्तीय सहायता हेतु प्रस्तुत किया जाए। साथ ही उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि सभी शिक्षक अपने उत्कृष्ट शोध पत्रों का प्रकाशन NAAS रेटिंग 6.0 अथवा उससे अधिक वाली प्रतिष्ठित शोध पत्रिकाओं में सुनिश्चित करने के लिए विशेष प्रयास करें।

          

उन्होंने विश्वविद्यालय की दुग्ध प्रसंस्करण इकाई में दूध की पैकेजिंग का कार्य शीघ्र प्रारंभ करते हुए आगामी कुछ दिनों में पैकेज्ड दूध का नियमित वितरण प्रारंभ करने के निर्देश भी दिए। इसके अतिरिक्त सभी विभागाध्यक्षों एवं शिक्षकों को स्नातकोत्तर विद्यार्थियों की विभागों में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा उन्हें शैक्षणिक एवं अनुसंधान गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागी बनाने के लिए निर्देशित किया ।

            

माननीय कुलपति महोदय ने डेयरी फार्म में वर्षभर पशुओं के लिए हरे चारे की पर्याप्त एवं सतत उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाकर पशुओं की प्रजनन दर में वृद्धि हेतु आवश्यक कार्यवाही करने के भी निर्देश प्रदान किए। बैठक में निदेशक अनुसंधान डॉ. कमलखिलाड़ी, सह-निदेशक, प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ. पी. के. सिंह, डॉ. टी. के. सरकार, डॉ. लोकेश गंगवार सहित पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं वैज्ञानिक उपस्थित रहे।