कृषि विश्वविद्यालय में प्रबंध परिषद की 65वीं विशेष बैठक का आयोजन      Publish Date : 16/07/2026

कृषि विश्वविद्यालय में प्रबंध परिषद की 65वीं विशेष बैठक का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल, कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में आज 65वीं प्रबंध परिषद की विशेष बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त द्वारा की गई। इस विशेष बैठक में 20 जुलाई को कृषि विश्वविद्यालय में होने वाले दीक्षांत समारोह में छात्रों को दिए जाने वाले पदक एवं डिग्रियों का अनुमोदन प्राप्त किया गया। बैठक में बताया गया कि विवि में चार सौ पचास छात्र छात्राओं को स्नातक की डिग्री प्रदान की जाएगी। वहीं इस 19वें दीक्षांत समारोह में जो कि 20 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।

              

इस दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति स्वर्ण पदक, कुलपति, स्वर्ण पदक, रजत कांस्य पदक एवं प्रायोजित पदकों के छात्रों के नामों का अनुमोदन दिया गया, इसके अलावा समारोह में आने वाले मुख्य अतिथि शंकर भाई चौधरी, जो कि सम्मानित अध्यक्ष गुजरात विधानसभा एवं अध्यक्ष बानस डेरी एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में अतुल धीरजलाल पटेल, प्रपौत्र, सरदार वल्लभभाई पटेल दोनों नामों का अनुमोदन भी किया गया। यह विशेष बैठक 20 तारीख को होने वाले दीक्षांत समारोह को ध्यान में रखकर आयोजित की गई थी।

               

इस बैठक अध्यक्षता कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त एवं संचालन वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी द्वारा किया गया।