
कृषि विश्वविद्यालय में रिटायर्ड शिक्षक एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई Publish Date : 30/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय में रिटायर्ड शिक्षक एवं कर्मचारियों को दी गई विदाई
कृषि विश्वविद्यालय में आज कुलपति सभागार में रिटायर्ड होने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ॰ त्रिवेणी दत्त ने की। उन्होंने शिक्षक डाक्टर पूरनचंद एवं राजेश्वर दयाल को जीपीएफ की धनराशि एवं माला गिफ्ट कर दीर्घायु की कामना की।
साथ ही क्रमशः कर्मचारी डॉक्टर विजय शुक्ला एवं सुरेश शर्मा को भी जीपीएफ की धनराशि का चैक एवं माला एवं साल उड़ाकर उनके भी दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर कुलपति ने संबोधित करते हुए कहा, व्यक्ति जन का संस्था से लगाओ और जुड़ाव हो जाता है। वह व्यक्ति अपने परिवार से भी ज्यादा संस्था को समय देने लगता है।

ऐसे व्यक्ति काफी सराहनीय होते हैं क्योंकि संस्था तो यही रह जाती है। लोग आते जाते रहते हैं संस्था के साथ ईमानदारी के साथ कार्य करते हैं। संस्थान रिटायर्ड होने के बाद उनको याद रखती है।
कर्मचारी यूनियन के संरक्षक मनोज सेंगर ने कर्मचारियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य एवं उपलब्धियों को याद किया, एवं उनके कार्यों की सराहना की साथ ही उन्होंने शिक्षकों के कार्यों को याद किया एवं सराहना की डॉक्टर लोकेश गंगवार, डॉ॰ डीके सिंह, डॉ॰ एस॰के॰ सिंह, डॉ॰ कमल खिलाडी आदि ने भी शिक्षकों एवं कर्मचारियों के कार्यों को याद किया और उनकी सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन कुसचिव डॉ॰ वीपी सिंह तथा धन्यवाद प्रस्ताव निदेशक, प्रशासन एवं अनुश्रवण डॉ॰ यूपी शाही द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिष्ठाता निदेशक विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
