कृषि विवि में माननीय प्रबन्ध परिषद की 64वीं बैठक दिनाँक 30 जून, 2026 का आयोजन      Publish Date : 30/06/2026

कृषि विवि में माननीय प्रबन्ध परिषद की 64वीं बैठक दिनाँक 30 जून, 2026 का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय मेरठ की मा0 प्रबन्ध परिषद की 64वीं बैठक दिनांक 30.06.2026 का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलपति सभाकक्ष में पूर्वान्ह्् 11ः00 बजे से किया गया। बैठक की अध्यक्षता डा0 त्रिवेणी दत्त, कुलपति, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा की गयी। बैठक का संचालन मा0 प्रबन्ध परिषद के सचिव/वित्त नियन्त्रक श्री पंकज कुमार चतुर्वेदी द्वारा किया गया। प्रारम्भिक उद्बोधन में कुलपति डा0 त्रिवेणी दत्त द्वारा विश्वविद्यालय में कार्यों की प्रगति एवं भविष्य की कार्ययोजना के सम्बन्ध में मा0 सदस्यों को अवगत कराया गया।      

             

बैठक में कुल 07 बिन्दुओं पर प्रस्ताव प्रस्तुत किये गये, जिसमें मुख्य रूप से विश्वविद्यालय की विद्वत परिषद की 98वीं बैठक दिनांक 20.06.2026 में लिये गये निर्णयों पर स्वीकृति प्रदान की गयी, जिसके अन्तर्गत विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाले 19वें दीक्षांत समारोह दिनांक 20.07.2026 में छात्र/छात्राओं को प्रदान की जाने वाली कुल 428 उपाधियों पर अनुमोदन प्रदान किया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों/निदेशालयों में निदेशक शोध/निदेशक प्रसार/ सह-निदेशक शोध/सह-निदेशक प्रसार/प्राध्यापक/सह-प्राध्यापक/सहायक प्राध्यापक के कुल 130 पदों के साथ सहायक कुलसचिव एवं लेखाधिकारी के 01-01 पद के अतिरिक्त कृषि विज्ञान केन्द्रों के समूह ‘‘ग’’ के 62 पदों (विभिन्न श्रेणियों-टी0-4, सहायक, स्टेनोग्राफर-ग्रेड-III, ड्राईवर, इत्यादि) को विज्ञापित करने के साथ-साथ कृषि विज्ञान केन्द्रों पर विषय वस्तु विषेषज्ञ/टी0-6 के कुल 31 पदों के विज्ञापन निकालने का अनुमोदन प्रदान किया गया।

           

बैठक में चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ को उ0प्र0 शासन द्वारा निर्गत वेतन एवं गैर-वेतन मद में अनुदान धनराशि की वित्तीय स्वीकृति के प्रस्तावों पर अनुमोदन प्रदान किया गया।

  बैठक में श्री धर्मेन्द्र कुमार भारद्वाज, मा0 सदस्य विधान परिषद, विशेष सचिव, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान विभाग, उ0प्र0 शासन, लखनऊ द्वारा प्रतिभाग किया गया। निदेशक कृषि, उ0प्र0, लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में डा0 स्मिता वर्मा, संयुक्त निदेशक कृषि, मेरठ मण्डल, मेरठ, निदेशक पशुपालन, उ0प्र0, लखनऊ के प्रतिनिधि के रूप में डा0 मानव, अपर निदेशक, पशुपालन, मेरठ मण्डल, मेरठ, अपर मुख्य सचिव, वित्त, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के नामित सदस्य श्री सतीश कुमार, अपर निदेशक कोशागार एवं पेंशन, मेरठ मण्डल, मेरठ, अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा, उ0प्र0 शासन, लखनऊ के नामित सदस्य डा0 परविन्द्र बालियान, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी के साथ-साथ श्री राकेश कुमार शर्मा, लाईव स्टाक ब्रीडर, श्रीमती सुमन त्यागी, सामाजिक महिला कार्यकत्री, श्री देवव्रत त्यागी, प्रगतिशील कृषक एवं डा0 सुधांशु सिंह, कृषि वैज्ञानिक द्वारा भी बैठक में प्रतिभाग किया गया। इसके अतिरिक्त डा0 अनिल कुमार, सहा0 महानिदेशक, आई0सी0ए0आर0, नई दिल्ली एवं श्री अभय दयाल, कृषि उद्योगपति (ऑनलाईन) द्वारा प्रतिभाग किया गया।