कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षोत्सव में जारी खेल प्रतियोगिताएं      Publish Date : 24/06/2026

कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षोत्सव में जारी खेल प्रतियोगिताएं

आज कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षोत्सव कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एवं पोस्ट हार्वेस्ट कालेज की छात्राओं के बीच कबड्डी का मैच खेला गया, जिसमें कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर विजयी रहा। इस दौरान कॉलेज ऑफ वेटनरी एवं कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट के छात्रों के मध्य हुआ कबड्डी का फाइनल मैच बहुत रोमांचक रहा, जिसमें कॉलेज ऑफ पोस्ट हार्वेस्ट विजयी घोषित किया गया।

             

इसके अतिरिक्त कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर एवं कॉलेज ऑफ वेटनरी के बीच हुए मुकाबले में भी कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर की छात्राएं विजयी रही। इसी प्रकार खो-खो का फाइनल मैच तकनीकी महाविद्यालय और कृषि महाविद्यालय के बीच खेला गया, जिसमें कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर को विजयी घोषित किया गया।

                

दीक्षोत्सव के अन्तर्गत विभिन्न महा-विद्यालयों के बीच मैच का आयोजन कराने में विश्वविद्यालय की र्स्पोट्स कमेटी का विशेष सहयोग रहा। इस दौरान डॉ0 वी0 के0 सिंह, डॉ0 पियूष तोमर, डॉ0 जिया रावत, डॉ0 अजीत कुमार, डॉ0 रईस, डीएसडब्ल्यू डॉ0 डी0 के0 सिंह आदि का भी इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन कराने में विशेष योगदान रहा।