
कृषि विश्वविद्यालय में खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन Publish Date : 24/06/2026
कृषि विश्वविद्यालय में खो खो एवं कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन
कृषि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह के पूर्व दीक्षात्सव के अंतर्गत परम्परागत खेलों में खो खो एवं कबड्डी के मैचो की प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न कॉलेज के छात्र छत्राओं ने भाग लिया। कबड्डी का फाइनल मैच कल वेटरनरी तथा पोस्ट हार्वेस्ट कॉलेज के छात्रों के बीच खेला जाएगा।

इसी प्रकार कृषि एवं पोस्ट हार्वेस्ट कॉलेज की छत्राओं के कबड्डी का फाइनल मैच होगा। खो खो का फाइनल मैच वेटरनरी एवं कृषि महा विद्यालयों की छात्राओं के बीच हुआ, जिसमें कृषि महा विद्यालय विजयी रहा।
