कृषि विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए गया      Publish Date : 24/06/2026

कृषि विश्वविद्यालय में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाए गया

सरदार वल्लभभाई पटेल प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में 21 जून, 2026 को स्टेडियम में विश्वविद्यालय के शिक्षकों, छात्रों, कर्मचारियों द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया।

                

इस अवसर पर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने योग शिविर में शामिल हुए समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों, छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल धरोहर है। प्रत्येक व्यक्ति को अपने आप को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए नियमित योगाभ्यास करना चाहिए।

                    

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी से नियमित योगाभ्यास को अपनी दिनचर्या का एक अनिवार्य हिस्सा बनाने का आह्वान किया।