
अपने ग्रह धरती को स्वच्छ और हरा भरा बनाएं Publish Date : 08/06/2026
अपने ग्रह धरती को स्वच्छ और हरा भरा बनाएं
अपने ग्रह धरती को स्वच्छ और हरा भरा बनाएं- कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त जी के दिशानिर्देशन में रजत जयंती वन कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर, विश्वविद्यालय के सभी शिक्षकों ने अपने अपने नाम की पट्टिका के साथ एक-एक वृक्ष लगाया। देश के सभी विश्वविद्यालयों में कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ ही एकमात्र ऐसा विश्वविद्यालय है जहां पर शिक्षकों तथा कर्मचारियों के द्वारा एक वृक्ष लगाया गया और उसका संरक्षण करने का भी संकल्प लिया गया। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त जी ने भी इस अवसर पर एक वृक्ष लगाया। रजत जयंती वन के अवसर पर विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्षों को लगाया गया है, जिससे भविष्य में लोगों को खाने के लिए फल भी उपलब्ध हो सकेंगे।

इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, वायु एवं जल प्रदूषण, वन कटाई, जैव विविधता में कमी आई है। इस अवसर पर संबोधित करते हुए कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि वर्तमान समय में जलवायु परिवर्तन, वायु एवं जल प्रदूषण वन कटाई, जैव विविधता में कमी तथा प्लास्टिक कचरे जैसी समस्याएं पूरी दुनिया के सामने गंभीर चुनौती बनकर उभरी हैं। इन समस्याओं का प्रभाव केवल प्रकृति तक सीमित नहीं है बल्कि यह मानव स्वास्थ्य, कृषि, जल संसाधनों और आर्थिक विकास पर भी पड़ रहा है। ऐसे में पर्यावरण संरक्षण केवल एक विकल्प ही नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए आवश्यक कदम है।

कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने बताया कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में मॉडल तैयार किया गया है, जिसके माध्यम से प्रकृति संरक्षण का सामूहिक संकल्प भी शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा लिया जाएगा। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने कहा कि प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा करना हम सभी लोगों की ण्क साझा जिम्मेदारी है। सामूहिक प्रयासों जागरूकता और सतत विकास की सोच के माध्यम से ही हम एक स्वच्छ, हरित और स्वस्थ भविष्य का निर्माण कर सकते हैं। पर्यावरण संरक्षण का यह संकल्प ही विश्व पर्यावरण दिवस की वास्तविक सार्थकता साबित करेगा।

इस अवसर पर कुलसचिव डॉ वी. पी. सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, निदेशक प्रसार डॉ सत्येंद्र खारी, निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट, डॉ आर. एस. सेंगर, अधिष्ठाता डॉ विवके, डॉ रविन्द्र कुमार, डॉ बिजेन्द्र सिंह, डॉ जयवीर सिंह, डॉ टी. एस. सरकार, डॉ लोकेश गंगवार, डॉ यूपी शाही, डॉ सत्यप्रकाश, डॉ पी. के. सिंह, डॉ डी. के. सिंह, डॉ रश्मि अधिष्ठाता, छात्र कल्याण, डॉ डी. के. सिंह आदि के सहित विश्वविद्यालय के 195 शिक्षकों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लिय और वृक्षारोपण किया।
