
कृषि विश्वविधालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन Publish Date : 15/05/2026
कृषि विश्वविधालय में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन
दिनांक 15.5.2026 को मौलिक विज्ञान विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रोधोगिक विश्वविधालय, मेरठ में वैज्ञानिक मत्स्य पालन एवं प्रबंधन: उन्नत तकनीक, उत्पादकता एवं लाभप्रदता विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन पहले मत्स्य प्रक्षेत्र का भ्रमण कराया गया जहाँ मत्स्य बीज हैचरी, मत्स्य प्रजनन आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। उसके बाद जलीय गुणवत्ता प्रबंधन, मत्स्य आहार तथा पोषण एवं मछली में वाली बीमारियां तथा उपचार विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा व्याख्यान दिए गए। उप-निदेशक मेरठ मण्डल डॉ सुचेता गुप्ता ने केंद् एवं राज्य सरकार द्वारा मत्स्य पालकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के विषय में जानकारी दी।

कार्यक्रम के समापन सत्र की अध्यक्षता डॉ विवेक, अधिष्ठाता द्वारा की गयी। उन्होंने मत्स्य पालन को समय की आवश्यकता बताते हुए कृषकों से मछली पालन करने की अपील की तथा इस सबंध में तकनिकी सहयोग के लिए आश्वस्त किया। तीन जनपदों से आये 32 कृषकों को डॉ विवेक, कार्यक्रम समन्वयक डॉ अर्चना आर्य, डॉ प्रेरणा शर्मा द्वारा प्रतिभागियों प्रशस्ति पत्र वितरित किये गए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों से उनके फीडबैक तथा सुझाव भी लिए गए। कार्यक्रम की सह-समन्वयक डॉ बोनिका पंत, विषय विशेषज्ञ (मत्स्य) द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।
