कृषि विवि में वैज्ञानिक मत्स्य पालन एवं प्रबंधन: उन्नत तकनीक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन      Publish Date : 15/05/2026

कृषि विवि में वैज्ञानिक मत्स्य पालन एवं प्रबंधन: उन्नत तकनीक पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

दिनांक 14.5.2026 को मौलिक विज्ञान विभाग, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रोधोगिक विश्वविधालय, मेरठ में वैज्ञानिक मत्स्य पालन एवं प्रबंधन: उन्नत तकनीक, उत्पादकता एवं लाभप्रदता विषयक दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ अर्चना आर्य प्राध्यापक एवं प्रशिक्षण संयोजक द्वारा किया गया।  विभाग प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन जनपदों से 32 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता मुख्य अतिथि के रूप में कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त द्वारा की गयी।

                 

अध्यक्षीय उद्बोधन में कुलपति द्वारा वर्तमान परिप्रेक्ष में कृषकों के लिए मत्सय पालन की उपयोगिता के बारे में बताया गया. कुलपति जी द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण हेतु मत्स्य पालन के महत्व पर जोर दिया गया। नए वैश्विक परिदृश्य में केंद एवं भारत सरकार की प्राथमिकताओं में मत्सय पालन की भूमिका एवं विश्विधालय द्वारा किये इस दिशा में किये जा रहे प्रयासों की चर्चा की एवं किसान भाई-बहनों से भी पर्यावरण उपर्युक्त खेती का आह्वान किया।

                    

कार्यक्रम प्रथम दिन मछली पालन के विभिन्न आयामों पर कुल चार व्याख्यान दिए गए. डॉ आशुतोष मिश्रा प्राध्यापक, मतस्य विज्ञान पंत नगर विश्वविधालय द्वारा ऑनलाइन व्याख्यान एवं जानकारी दी। भारतीय कृषि अनुसन्धान परिषद् के भारतीय कृषि प्रणाली संतान में प्रधान वैज्ञानिक के पद पर कार्यरत डॉ आशीष पृष्टि द्वारा मछलियों की उन्नत प्रजातियों पर जानकारी दी गयी। अधिष्ठाता कृषि डॉ विवेक, एवं निदेशक डॉ सत्येंद्र कुमार द्वारा किसानों को सम्बोधित किया गया। कार्यक्रम की सह-समन्वयक डॉ बोनिका पंत, विषय विशेषज्ञ (मत्स्य) द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। डॉ प्रेरणा शर्मा, विभागाध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उद्घाटन सत्र में डॉ पंकज कुमार, डॉ प्रेरणा शर्मा एवं समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।