
“मैटलैब आधारित लो-कोड कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्कफ्लो” पर कार्यशाला का आयोजन Publish Date : 06/05/2026
“मैटलैब आधारित लो-कोड कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्कफ्लो” पर कार्यशाला का आयोजन
तकनीकी महाविद्यालय, कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में “मैटलैब आधारित लो-कोड कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्कफ्लो” पर कार्यशाला का आयोजन
तकनीकी महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद आइडिया लैब एवं मेरठ इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मेरठ के सहयोग से मैटलैब प्रायोजित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यशाला “मैटलैब आधारित लो-कोड कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्कफ्लो” विषय पर आधारित थी।जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं शिक्षकों को आधुनिक कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित समाधान विकसित करने हेतु मैटलैब प्लेटफॉर्म के लो-कोड टूल्स से परिचित कराना है। कार्यशाला का आयोजन 6 मई 2026 (बुधवार) को तकनीकी महाविद्यालय की एग्रोटेक इनोवेशन हब, मेरठ में किया गया।

कार्यक्रम में 30 से ज़्यादा छात्रो ने प्रतिभाग किया हैं तथा पंजीकरण पूर्णतः निःशुल्क रखा गया था।कार्यशाला में विशेषज्ञा श्रीमती मोहिनी प्रीतम सिंह, कोऑर्डिनेटर, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद आइडिया लैब, मेरठ इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान, मेरठ थी। वे प्रतिभागियों को मैटलैब के उपयोग द्वारा सरल एवं प्रभावी कृत्रिम बुद्धिमत्ता वर्कफ्लो विकसित करने की तकनीकों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय प्रशासन एवं आयोजन समिति ने माननीय कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया है, जिनके प्रेरणादायी मार्गदर्शन एवं सतत सहयोग से इस महत्वपूर्ण तकनीकी कार्यशाला का आयोजन संभव हो सका। उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय नवाचार, अनुसंधान एवं तकनीकी उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर अग्रसर है।

तकनीकी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. जयवीर सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला छात्रों एवं संकाय सदस्यों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी और उन्हें कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित प्रौद्योगिकियों के नवीनतम अनुप्रयोगों को समझने का अवसर प्रदान करेगी। यह कार्यशाला तकनीकी नवाचार और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में कौशल विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित होगी।
