
निःशुल्क पशु-स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर 28 अप्रैल को Publish Date : 27/04/2026
निःशुल्क पशु-स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर 28 अप्रैल को
विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर पशुधन के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय के पशु चिकित्सा नैदानिक परिसर में दिनांक 28 अप्रैल 2026 को एक विशेष पशु स्वास्थ्य एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

शिविर में अनुभवी पशु चिकित्सको द्वारा श्वानों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, कृमि-नाशक दवा पान, एंटी रेबीज एवं फाइव इन वन टीकाकरण किया जायेगा। श्वानपालको से अपील है कि इस शिविर का लाभ उठाये।
