
कृषि विश्वविद्यालय में हॉस्टल के प्रबंधन को लेकर बैठक Publish Date : 19/02/2026
कृषि विश्वविद्यालय में हॉस्टल के प्रबंधन को लेकर बैठक
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज हॉस्टल के प्रबंधन को लेकर कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त के अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुलपति त्रिवेणी दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक हॉस्टल के चारों तरफ सफाई रखी जाए। सके साथ ही हॉस्टल मैस में खाने की व्यवस्था को ठीक किया जाए और प्रत्येक दिन हॉस्टल वार्डन हॉस्टल में विजिट करके छात्रों की समस्या को सुनें और हॉस्टल को ठीक व्यवस्थिम कर लिया जाए। उन्होंने हॉस्टल में प्रत्येक बाथरूम में सफाई रखना तथा पानी की व्यवस्था को ठीक करने के भी संबंधित को दिशा निर्देश दिए।

उन्होंने प्रत्येक हॉस्टल के चीफ वार्डन एवं तथा प्रत्येक महाविद्यालय की अधिष्ठाता को निर्देश दिए कि वह भी समय-समय पर छात्रों के हॉस्टल्स की विजिट करें और कॉलेज लेवल पर छात्रों की काउंसलिंग कर उनकी समस्याओं को सुनें और उनका तुरन्त निदान करें। उन्होंने कहा सभी लोग जो छात्र कल्याण से संबंधित है वह भी समय निकालकर छात्रावासों को एक माह के अंदर ठीक कर लें।

इस बैठक में कुल सचिव डॉ रामजी सिंह, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉक्टर डी0 के0 सिंह, डॉ रविंद्र कुमार और विभिन्न हॉस्टल्स के वार्डन तथा विभिन्न कॉलेजों के अधिष्ठाता भी शामिल रहे।
