
कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की 96वीं बैठक संपन्न Publish Date : 18/02/2026
कृषि विश्वविद्यालय में एकेडमिक काउंसिल की 96वीं बैठक संपन्न
-
कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या बढ़ाई जाएगी
- कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज एकेडमिक काउंसिल की 96वीं बैठक का आयोजन कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में 26 प्रस्ताव रखे गए, जिन पर विचार उपरांत के बाद सभी को पास कर दिया गया। इस बार विभिन्न महाविद्यालय में छात्रों की संख्या पिछले वर्ष से लगभग 20 प्रतिशत तक बढ़ा दी गई है, जिससे प्रदेश के छात्रों को अधिक से अधिक संख्या में कृषि विश्वविद्यालय में पढ़ने का मौका मिल सकेगा। इस बार एमवी एस सी वेटरनरी कॉलेज में एनिमल साइंस कॉलेज ऑफ़ बायोटेक्नोलॉजी में एमएससी उ.जमबी तथा पी.एचडी में इनफॉर्मेटिक्स साइंस में प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा बीटेक डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस बीटेक, इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी बी.टेक, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, बीटेक केमिकल इंजीनियरिंग, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग की भी क्लासेस और डिग्री प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे।

कृषि विश्वविद्यालय में इस बार से बीएससी एग्रीकल्चर ऑनर्स, नेचुरल फार्मिंग एवं एमएससी ऑर्गेनिक एग्रीकल्चर भी प्रारंभ की जाएगी। इसके अलावा विश्वविद्यालय में एमबीए एग्री बिजनेस मैनेजमेंट की लगभग 50 सीट के साथ शिक्षा प्रारंभ की जाएगी।
कृषि विश्वविद्यालय में इस बार मैथमेटिक्स एवं डाटा साइंस में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम को भी प्रारंभ करने का अनुमोदन दिया गया। इसके अलावा एमएससी एनवायरमेंटल साइंस में भी प्रारंभ करने की अनुमति प्रदान की गई है। इसी प्रकार से एमएससी बायोकेमेस्ट्री मे भी शिक्षण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा। इसके अलावा बीज प्रोडक्शन, बी-कीपिंग, बायो एजेंट प्रोडक्शन, फिश एक्वेरियम फेब्रिकेशन एंड मैनेजमेंट, नेचुरल फार्मिंग, मशरूम प्रोडक्शन क्लाइमेट, रेजिडेंट एग्रीकल्चर, रीजेनरेटिव एग्रीकल्चर, टिशु कल्चर बेसिक मॉलेक्युलर टेक्निक्स के इनफॉर्मेटिक्स लैंडस्कैपिंग और गार्डनिंग प्रोडक्ट कल्टीवेशन ऑफ़ फ्लावर क्रॉप्स, हाइड्रोपोनिक्स वेजिटेबल प्रोडक्शन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट का फ्रूट्स एंड वेजिटेबल एग्जॉटिक वेजिटेबल प्रोडक्शन आदि विषयों पर वोकेशनल तथा सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ करने हेतु अनुमोदन प्रदान किया गया है। इसके अलावा कुलपति के मार्गदर्शन में अन्य कई वोकेशनल तथा सर्टिफिकेट कोर्स प्रारंभ किए जाएंगे, जिससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश और भारत के लोगों को ट्रेंनिंग डे कार्ड स्टार्टअप तथा एंटरप्रेन्योर्सशिप में उनको और आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर कुल सचिव प्रोफेसर रामजी सिंह, वित्त नियंत्रक पंकज चतुर्वेदी, विभिन्न महाविद्यालयों के अधिष्ठाता, निर्देशक, विभाग विभागाध्यक्ष और विभिन्न महाविद्यालयों के फेकल्टी, सिक्योरिटी वरिष्ठ एसोसिएट प्रोफेसर एवं वरिष्ठ असिस्टेंट प्रोफेसर शामिल रहे। आज एकेडमिक काउंसिल का प्रारंभ वंदे मातरम से प्रारंभ किया गया और अंत में राष्ट्रगान के उपरांत बैठक का समापन हुआ। यह पहला अवसर था जब विश्वविद्यालय में कुलपति डॉक्टर त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में एकेडमिक काउंसिल एक नए और सुव्यवस्थित तरह से संपन्न हुई।
