कृषि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन वेबिनर का आयोजन      Publish Date : 10/02/2026

  कृषि विश्वविद्यालय में ऑनलाइन वेबिनर का आयोजन

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ में कुलपति डा. त्रिवेणी दत्त के दिशा निर्देशन में शोध कार्यों को गति देने, पारदर्शिता एवं शोध की दृष्यता बढ़ाने के लिये आज केन्द्रीय पुस्तालय, SVPUA&T, मेरठ एवं केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश के संयुक्त तत्त्वाधान में ऑनलाइन बेवीनार का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का विषय विश्वविद्यालय के “शोध कार्यों को देश एवं विदेश के स्तर पर कैसे पहुँचाया जाए”  पर आधारित था। इसमें मुख्य वक्ता प्रोफेसर शिवरामा राव के० केन्द्रीय विश्वविद्यालय, हिमाचल प्रदेश एवं डॉ0 मुकुल गर्ग, भारतीय प्रौद्योगिकी सस्थान, दिल्ली के रहे। उन्होंने 'आरसिड' के माध्यम से विश्वविद्यालय में हो रहे शोध कार्यों की प्रत्यक्षता को बढ़ाने के विभिन्न बिन्दुओं से विश्वविद्यालय के शोध छात्रों एवं फैकल्टी सदस्यों को अवगत कराया।

इस कार्यक्रम के समन्वयक नोडल अधिकारी, केन्द्रीय पुस्तकालय डॉ0 वी० पी० सिंह रहे। इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ0 राहुल कुमार, डॉ0 प्रमिला उमराव, डॉ0 अखिलेश कुमार वर्मा आदि का रहा।