कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में मोबाइल वैन पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन      Publish Date : 02/01/2026

कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में मोबाइल वैन पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन

आज दिनांक 02.01.2026 को कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ के केन्द्रीय पुस्तकालय प्रांगण में रामकिशन मठ, पुणे के द्वारा स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर आधारित विभिन्न पुस्तकों की मोबाइल वैन पुस्तक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसका उदघाटन माननीय कुलपति जी डा0 के0 के0 सिंह की प्रेरणा से डा0 रामजी सिंह, कुलसचिव,सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगीकी विश्वविद्यालय द्वारा किया गया। इस अवसर पर उन्होने स्वामी विवेकानन्द के जीवन पर अपने विचार भी प्रस्तुत किये। यह पुस्तक प्रदर्शनी दिनांक 02.01.2026 से 03.01.2026 तक लगायी जा रही है।

                                                 

इस अवसर पर निदेशक शोध, डा0 कमल खिलाडी, निदेशक प्रशासन एवं अनुश्रवण, डा0 यू0 पी0 शाही, अधिष्ठातागण क्रमशः डा0 विवेक धामा, डा0 रवीन्द्र कुमार, डा0 पंकज कुमार, डा0 जयवीर सिंह, अधिष्ठाता  प्रतिनिधि डा0 विजय सिंह, डा0 टी0 के0 सरकार एवं अधिष्ठाता स्नात्तकोत्तर  डा0 गोपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।

इस पुस्तक प्रदर्शनी के उदघाटन कार्यक्रम का संचालन डा0 वी0 पी0 सिंह, नोडल अधिकारी, केन्द्रीय पुस्तकालय द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में विश्वविद्यालय के अध्यापकों एवं छात्र छात्राओं ने बढ चढकर हिस्सा लिया एवं स्वामी विवेकानन्द के आदर्शों से सीख प्राप्त की।