कृषि विश्वविद्यालय में केंपस प्लेसमेंट का आयोजन      Publish Date : 27/12/2025

         कृषि विश्वविद्यालय में केंपस प्लेसमेंट का आयोजन

  • कृषि विश्वविद्यालय में कर्नाटका एग्रो केमिकल्स बेंगलुरु के द्वारा केंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज कुलपति डॉक्टर के0 के0 सिंह के दिशा निर्देशन में बीएससी एग्रीकल्चर, बीएससी हॉर्टिकल्चर तथा एमएससी एग्रीकल्चर और एमएससी हॉर्टिकल्चर के छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया।

इस केंपस प्लेसमेंट के आयोजन के दौरान कर्नाटका एग्रो केमिकल्स बैंगलोर कंपनी के एचआर हेड डॉ आसिफ अली ने बताया कि इस कंपनी 13 कंपनियों का एक बड़ा समूह है, जो आज पूरे देश में खाद, बीज, ड्रोन, पेस्टिसाइड, हरबिसाइड तथा ट्रैक्टर विशेष रूप से इलेक्ट्रॉनिक ट्रैक्टर्स जो कि 100 हॉर्स पावर तथा 110 हॉर्स पावर के हैं, का निर्माण कर पूरे देश में बिक्री कर रहे हैं।

                                                    

इस अवसर पर डॉ आसिफ अली ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि बंगलौर स्थित कंपनी हमारे देश के अलावा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई देशों के लिए कार्य कर रही है। कृषि विश्वविद्यालय से जो छात्रों का चयन किया गया है इनको पूरे भारतवर्ष में कई अन्य प्रदेशों में भी कार्य करने का मौका दिया जाएगा।

कंपनी के एरिया मैनेजर सुशील तिवारी ने कहा कि कर्नाटका एग्रो केमिकल्स बैंगलोर द्वारा किसानों को अच्छी गुणवत्ता के बीज और फर्टिलाइजर के अलावा कई अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिसके कारण किसान लगातार एक चैन के रूप में कंपनी के साथ जुड़ते जा रहे हैं।

                                           

उन्होंने बताया की कंपनी मृदा परीक्षण की सेंट्रल लैब में किसानों को मृदा की गुणवत्ता की जांच में भी सहयोग करती है। इसके अलावा केमिकल तथा बायोलॉजिकल प्रोडक्ट के अलावा बोटैनिकल प्रोडक्ट की जांच हेतु लैब में बनाई गई है, जिसके माध्यम से किसानो की सहायता की जाती है।

इस अवसर पर निदेशक ट्रेनिंग प्लेसमेंट डॉ आर0 एस0 सेंगर ने बताया कि आज के केंपस प्लेसमेंट ड्राइव में 22 छात्र छात्राओं ने भाग किया जिनमें से 10 छात्र-छात्राओं का चयन कंपनी द्वारा किया गया है। इसमें एक छात्रा का चयन उड़ीसा तथा दो छात्राओ का चयन बिहार प्रदेश के लिए किया गया है।

कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सत्य प्रकाश एवं डॉक्टर संजीव गुप्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ गोविंद विश्वकर्मा एवं डॉक्टर सावंत रावत भी मौजूद रहे।