
कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम दिवस मनाया गया Publish Date : 23/12/2025
कृषि विश्वविद्यालय में मशरूम दिवस मनाया गया
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आज मशरूम रिसर्च सेंटर के तत्वाधान में मशरूम दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम के संयोजक प्रोफेसर गोपाल सिंह ने बताया कि प्रतिवर्ष विश्वविद्यालय में मशरूम दिवस का आयोजन किया जाता है, जिससे अधिक से अधिक लोगों तक मशरूम उत्पादन एवं विपणन की जानकारी पहुंचाई जा सके।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निदेशक शोध डॉक्टर कमल खिलाड़ी ने कहा मशरूम प्रोटीन विटामिन जैसे डी एवं B6 खनिज जैसे सेलेनियम और फाइबर से भरपूर होते हैं जो पोषण सुरक्षा मानव में बढ़ते हैं इसलिए अधिक से अधिक मात्रा में इसका सेवन करना चाहिए।

डॉ आर एस सेंगर निदेशक ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट ने कहा, मशरूम पोषण औषधि और रोजगार के अवसरों से जुड़ा है यह कम लागत कम जगह में साल भर आय का स्रोत है। यह किसानों, युवाओं और महिलाओं को सशक्त बनाता है और कृषि अवशेष हो जैसे भुसावल का उपयोग करके अतिरिक्त आय देता है जो ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करता है और भविष्य का सुपर फूड बनाकर पोषण सुरक्षा में योगदान देता है।

विभागाध्यक्ष डॉ प्रशांत मिश्रा ने मशरूम की बढ़ती हुई मांग पर प्रकाश डाला। वहीं प्रोफेसर पी0 के0 सिंह ने मशरूम मशरूम रोजगार और आय का स्रोत है। यह खेती कटाई प्रसंस्करण और विपणन में रोजगार के अवसर पैदा करता है। कम पूंजी और सीमित भूमि वाले किसान भी से अपना कर अतिरिक्त आय कमा सकते हैं। कार्यक्रम की संयोजक डॉक्टर गोपाल सिंह ने बताया अवसर पर काफी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं प्रगतिशील किसान भी उपस्थित रहे।
