
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा “ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन Publish Date : 15/12/2025
कृषि विश्वविद्यालय द्वारा “ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश कृषि अनुसंधान परिषद (UPCAR) वित्त-पोषित परियोजना के अंतर्गत “ग्रामीण महिलाओं के लिए उद्यमिता विकास एवं कौशल उन्नयन हेतु द्वि-दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यक्रम” का सफल आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिला किसानों को ज्वार आधारित उत्पादों- जैसे आटा, दलिया, फ्लेक्स, कुकीज़, मफिन और सूजी के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा उद्यमिता की उन्नत तकनीकों से अवगत कराना था। कार्यक्रम में 30 स्थानीय महिला किसानों ने प्रतिभाग किया।
परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. पूरन चंद ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा एवं उद्देश्य प्रस्तुत किए। सह-प्रधान अन्वेषक डॉ. अतरसिंह, डॉ. अरुण कुमार गुप्ता, डॉ. अंजलि, तथा प्रशिक्षण विशेषज्ञ डॉ. श्वेता यादव भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और प्रशिक्षण को सफल बनाने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय कुल-सचिव, डॉ. रामजी सिंह द्वारा की गई। इस अवसर पर डॉ. कमल खिलाड़ी, (निदेशक अनुसंधान), डॉ. पी. के. सिंह, (निदेशक प्रसार), डॉ. विवेक (अधिष्ठाता, कृषि महाविद्यालय) तथा डॉ. जेनीथा इमैनुएल (अधिष्ठाता, कटाई उपरांत महाविद्यालय) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

अनुवांशिकी एवं पादप प्रजनन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. एस. के. सिंह तथा डॉ. हितेश भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं क्रियान्वयन में माननीय कुलपति डॉ. के. के. सिंह का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
