कृषि विश्वविद्यालय, किसानों के द्वार      Publish Date : 13/10/2025

                कृषि विश्वविद्यालय, किसानों के द्वार

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के हित में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों ने किसानों को नई तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

                                            

कार्यक्रम में डॉ. एल. बी. सिंह, डॉ. पंकज चौहान, डॉ. दीपक मिश्रा, डॉ.विशाल कुमार, डॉ.विनीता वर्मा, डॉ.जितेंद्र सिंह ,डॉ. संदीप कुमार,ऋषभ सिंह,सीताराम, अजय कुमार, निकिता, तथा शुभम दीप चौधरी, ने किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री कृषि सिंचाई योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, जैविक खेती प्रोत्साहन योजना तथा फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। विशेषज्ञों ने किसानों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश में कृषि उत्पादन और किसानों की आय दोनों में वृद्धि हो सके।