कृषि विश्वविद्यालय में डिजाईनर मोमबत्ती बनाने के विषय पर कार्यशाला आयोजित      Publish Date : 07/10/2025

कृषि विश्वविद्यालय में डिजाईनर मोमबत्ती बनाने के विषय पर कार्यशाला आयोजित

महिलाओं को सुगंधित तेलों से डिजाईनर मोमबत्तियाँ बनाने विषय पर तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला का आयोजन किया गया-

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ एवं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ के साझाा सौजन्य से ग्रामीण महिलाओं के लिए एक तीन दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का आयोजन मौलिक विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय में दिनांक 6 से 8 अक्टूबर तक किया जा रहा है। यह कौशल कार्यशाला विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा वित्त-पोषित किया गया है।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ0 सुनील कुमार, निदेशक भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ के द्वारा गाँव लिसौड़ा एवं टबीटा, ब्लॉक खतौली से आई ग्रामीण महिलाओं को कौशल विकसित कर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया। महोदय ने महिलाओं को एक जिल, एक उत्पाद मुहिम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी और परियोजना से जुड़ने एवं संस्थान में चल रहे कौशल विकास के कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का आवहान किया।

                                                                  

कार्यशाला का आयोजन सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के माननीय कुलपति डॉ0 के. के. सिंह के दिशानिर्देशों के अनुपालन के अन्तर्गत आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में डॉ0 रश्मि, प्रोफेसर एवं परियोजना अन्वेषक ने ग्रामीण महिलाओं का स्वागत किया और प्रतिभाग कर रही महिलाओं को सुगंधित तेल से डिजाईनर मोमबत्तियाँ बनाना सिखाया। इस दौरान डॉ0 रश्मि ने बताया कि आगामी दो दिनों में कार्यशाला के अन्तर्गत सुगंधित पुष्पों से अगरबत्ती, धूपबत्ती और सुगंधित मोमबत्ती बनाने के सम्बन्ध में विस्तृत जाकारी प्रदान की जाएगी।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डॉ0 विवेक धामा, अधिष्ठाता कृषि, कृषि विश्वविद्यालय, के द्वारा इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने के लिए धन्यवाद दिया और विकसित भारत के सपने को साकार रूप प्रदान करने के लिए कौशल अर्जित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान डॉ0 पी. सी. जाट, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ के द्वारा भी प्रतिभागी महिलाओं को सम्बोधित किया गया।

                                                    

डॉ0 निशा वर्मा, वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ के द्वारा प्रतिभागी महिलाओं को प्राकृतिक रंगों सं रंगोली एवं रंगाई और छपाई के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। उक्त कार्यक्रम का संचालन वर्णिका त्यागी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्त में उपस्थित समस्त अतिथियों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।