कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में नवप्रवेशित छात्रो के दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन      Publish Date : 27/09/2025

कृषि विश्वविद्यालय मेरठ में नवप्रवेशित छात्रो के दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन

कृषि विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित छात्रो के दीक्षारम्भ कार्यक्रम के अंतर्गत वैदिक यज्ञ एवं गुरुकुलीय पद्वति कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें प्रसिद्ध विद्वान एवं आर्य समाज पल्लवपुरम के पुरोहित आचार्य आनंद प्रकाश शास्त्री ने छात्रो को यज्ञ के वैज्ञानिक महत्व बताए और छात्रो को गुरुकुलीय शिक्षा पद्वति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि सभी छात्रो को अपनी प्राचीन पद्वतियों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए जिससे शिक्षा के साथ साथ संस्कारो की भी वृद्धि होती है। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ0 के0 के0 सिंह ने सभी छात्रो को संबोधित करते हुए कहा कि छात्रो को उच्च शिक्षा में अधिक अनुशासन की आवश्यकता होती है और यह अपनी परम्पराओ के निर्वाहन से ही संभव है।

                                                          

कार्यक्रम का संचालन डॉ0 विपिन कुमार ने किया। इस अवसर पर डॉ0 जयवीर सिंह, डॉ0 विवेक धामा, डॉ0 रविन्द्र कुमार, डॉ0 एल0 बी0 सिंह, डॉ0 उदय प्रताप शाही, डॉ0 डी0 के0 सिंह, डॉ0 विनीत शर्मा, डॉ0 निधि, डॉ0 गोपाल सिंह, डॉ0 अखिलेश और श्रुति आदि शिक्षकों के सहित 400 से भी अधिक संख्या में छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।