अक्षरधाम कॉलोनी में शोभायात्रा निकाल कर किया गया गणेश विसर्जन      Publish Date : 02/09/2025

अक्षरधाम कॉलोनी में शोभायात्रा निकाल कर किया गया गणेश विसर्जन

आज अक्षरधाम कॉलोनी में अनुराग भल्ला के परिवार द्वारा गणेश शोभायात्रा और विसर्जन का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भक्ति भाव से शोभायात्रा के रूप में अक्षरधाम में परिक्रमा का आयोजन किया गया। बंद और रथ पर विराजमान भगवान गणेश जी महाराज की प्रतिमा के साथ उनके भजनों का गुणगान भी किया गया।

                                                        

इसके उपरांत सरधना नहर पर जाकर महा आरती व भजन कीर्तन के साथ गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान काफी संख्या में कॉलोनी की महिलाएं बच्चे एवं पुरुष इस कार्यक्रम शामिल हुए।

इस अवसर पर अनामिका भल्ला, बबीता बालियान, ममता वालिया, भावना त्यागी, पुष्प ज्योति, पिंकी, अंजना गौतम, कांति पांडे, मीनाक्षी चौहान, सरिता सेंगर, निशि आहूजा, कमलेश, पूनम, कविता, विजय जैन, संकट शकुंतला, सविता, श्वेता, ममता गौतम, अंजलि, सुषमा चौहान, सरिता गर्ग, नीलम गुप्ता, आशा, आराधना चौधरी, पूनम शर्मा, सारिका चौहान, विजय जैन, दिग्विजय सिंह चौहान, आर. के. जैन, एल. आर. जैन, अमित त्यागी और अजीत बालियान आदि सहित एक बड़ी संख्या में कॉलोनी के लोग शामिल हुए।