कृषि विश्ववविद्यालय में तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला का आयोजन      Publish Date : 27/08/2025

कृषि विश्ववविद्यालय में तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला का आयोजन

ग्रामीण महिलाओं द्वारा सुगंधित फूलों से मोमबत्ती व गाय के गोबर के सह उत्पाद बनाने पर कृषि विश्ववविद्यालय में तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला का आयोजन

कृषि विश्ववविद्यालय के माननीय कुलपति डा0 के0 के0 सिंह के प्रोत्साहन से विश्वविद्यालय में ग्रामीण महिलाओं के लिये कौशल विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन दिनांक 26 से 28 अगस्त, 2025 से किया जा रहा है। सीड प्रभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा वित्त पोषित इस परियोजना के अन्तर्गत कार्यशाला का आयोजन मौलिक विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ एवं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ की भागीदारी से किया जा रहा है।

                                                    

उक्त कार्यक्रम में डा0 रश्मि, प्रोफेसर व परियोजना अन्वेषक के द्वारा विभिन्न गांवों से आयी हुई सभी महिलाओं को लेमन घास से सुगंधित तेल निकालने का प्रशिक्षण दिया। डा0 रश्मि ने महिलाओं को विश्वविद्यालय में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रम में प्रतिभाग करके अपने हुनर को विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके आस-पास मिलने वाले सुगंधित तेलों से मोमबत्ती व गाय के गोबर से उत्पाद बनाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

                                                        

इस कार्यक्रम में श्रीमती बरखा मिश्रा, उद्यमी ने सुगंधित तेलों से मिठाई जैसी दिखने वाली अलग-अलग डिजाईन की सुगंधित मोमबत्ती बनाने की कला सिखाई। अगले दो दिनों में महिलाओं को गाय के गोबर से त्योहारों के समय में बिकने वाले विभिन्न उत्पाद बनाने सिखायें जायेगें तथा 28 अगस्त को सुगंधित तेल का उपयोग करके प्राकृतिक साबुन व क्रीम आदि बनाना भी सिखाया जायेगा। कार्यक्रम में पनवाडी, मटौर, दौराला और बफावत गांव की 30 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। कार्यक्रम में वणर््िाका त्यागी, युवराज सिंह व अनुराग यादव के द्वारा सहयोग किया गया।