कृषि विश्वविद्यालय में कॅरियर डेवलपमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन      Publish Date : 25/08/2025

कृषि विश्वविद्यालय में कॅरियर डेवलपमेंट विषय पर कार्यशाला का आयोजन

कॉरपोरेट ट्रेनर एवं करियर काउंसलर लोकमान सिंह, जो कि पानीपत हरियाणा से कृषि विश्वविद्यालय आए थे, उन्होंने छात्रों को करियर के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए। साथ ही साथ उनके द्वारा छात्रों को पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, इंटरव्यू स्किल, स्ट्रेस कंट्रोल, आत्मविश्वास बढ़ाने तथा रोजगार के अनुकूल व्यवसाय और भविष्य के लिए सक्षम बनाने हेतु मार्गदर्शन किया। लोकमान सिंह द्वारा देश भर में अभी तक लगभग 10 लाख शिक्षार्थियों को मार्गदर्शन और प्रशिक्षण देने का अनुभव प्राप्त है। करियर कोच एवं काउंसलर लोकमान सिंह द्वारा छात्रों को व्यक्तिगत विकास एवं जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु भी प्रेरित किया गया तथा छात्रों को सफल होने हेतु आत्मविश्वास के विकास पर बल दिया गया और छात्रों से अनुरोध किया गया कि वह आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़े तथा समय प्रबंधन पर जोर दें।

                                                

इस अवसर पर निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉक्टर आर. एस. सेंगर ने आगतुकों का स्वागत किया तथा छात्रों को भविष्य निर्माण हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्र समय का प्रबंधन करके संकल्प के साथ अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ेंगे तो निश्चित रूप से वह जीवन में सफल हो सकेंगे। इसलिए प्रत्येक छात्र को लक्ष्य निर्धारित करके अपनी तैयारी करने हेतु उन्होंने प्रेरित किया।

                                              

संयुक्त निदेशक ट्रेंनिंग प्लेसमेंट डॉक्टर सत्य प्रकाश ने कहा की छात्र अच्छे अनुभवों को अपने जीवन में उतारें और इस तरह के कार्यक्रम भविष्य के दरवाजे छात्रों के लिए खोलते हैं उनमें ज्यादा से ज्यादा भाग लेकर उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए। संयुक्त निदेशक ट्रेंनिंग आफ प्लेसमेंट डॉक्टर डी सिंह ने स्वच्छ क्षमता विकास करने पर बल दिया और भविष्य निर्माण में अनुशासन और आत्मविश्वास की महत्व पर भी जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रेरणा सिकरवार के द्वारा किया गया। इस अवसर पर लगभग 340 छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉक्टर निमिषा तेहरी, डॉक्टर संजीव गुप्ता, डॉक्टर पीयूष तोमर, डॉ सावन रावत, डॉक्टर अखिलेश पांडे और डॉक्टर शैलजा कटोच आदि का सहयोग रहा।