कृषि विश्वविद्यालय में कौशल कार्यशाला का आयोजन      Publish Date : 12/08/2025

  कृषि विश्वविद्यालय में कौशल कार्यशाला का आयोजन

“कृषि विश्वविद्यालय में महिलाओं को गुलाब जल एवं सुगंधित फूलों से धूपबत्ती व प्राकृतिक रंगों से उत्पाद बनाने पर तीन दिवसीय कौशल कार्यशाला का आयोजन”

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विष्वविद्यालय, मेरठ में सीड प्रभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, नई दिल्ली द्वारा वित्त पोषित परियोजना के अन्तर्गत ग्रामीण महिलाओं के लिये कौशल विकास पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन मौलिक विज्ञान विभाग, कृषि महाविद्यालय में  दिनांक 12 से 14 अगस्त, 2025 को किया जा रहा है।

                                              

यह परियोजना सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ एवं भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ के साझा रूप में क्रियान्वित की जा रही है। कार्यक्रम में डा0 रश्मि, प्रोफेसर व परियोजना अन्वेषक ने गांव से आई हुई सभी महिलाओं का स्वागत किया। गुलाब जल एवं लैमन घास से सुगंधित तेल बनाने की प्रक्रिया प्रयोगशाला में सिखाई।

डा0 रश्मि ने महिलाओं को कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित किया तथा उनके आस-पास मिलने वाले सुगंधित पौधों से सुगंधित तेल बनाने की जानकारी दी।

कार्यक्रम में डा0 विवेक, अधिष्ठाता कृषि के द्वारा महिलाओं को परियोजना में जुड़ने व विश्वविद्यालय में चल रहे कौशल विकास कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने का आवाह्न किया।

                                              

डा0 निशा वर्मा, वैज्ञानिक, भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान, मेरठ के द्वारा प्रतिभागियों को प्राकृतिक रंगों से रंगाई व छपाई के बारे में जानकारी दी गई। अगले दो दिनों में कार्यशाला में महिलाओं को सुगंधित फूलों से अगरबत्ती, धूपबत्ती, सुगंधित मोमबत्ती व प्राकृतिक रंग  बनाने की जानकारी दी जायेगी।

कार्यक्रम में मटौर गॉव की 27 महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की। कार्यक्रम में वर्णिका त्यागी, युवराज सिंह व अनुराग यादव के द्वारा सहयोग किया गया।