
कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस Publish Date : 05/06/2025
कृषि विश्वविद्यालय, मेरठ में महिला अध्ययन केन्द्र द्वारा मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस
सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मेरठ के माननीय कुलपति डा0 के0 के0 सिंह की प्रेरणा से महिला अध्ययन केन्द्र, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, मेरठ के द्वारा 05 जून, 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस हर्षोउल्लहास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत हार-श्रृंगार/पारिजात के पौधों के रोपण से हुई। डा0 रश्मि, अध्यक्ष, महिला अध्ययन केन्द्र ने कहा पर्यावरण की रक्षा करना हम सबका दायित्व है और हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर हरियाली से धरती को हरा-भरा करना तथा उन्होंने औषधीय पौधों को रोपण करने का आवाहन भी किया। डा0 रेखा दीक्षित ने विश्वविद्यालय की छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण के विषय के प्रति जागरूक होने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर डा0 अर्चना आर्या ने जलवायु परिवर्तन में सतत् कृषि के लिए नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर दिया। श्रीमती किरन ने सभी को पारिजात के फूलों का महत्व बताया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय की समस्त शैक्षिणक/गैरशैक्षिणक महिलाओं तथा छात्राओं द्वारा बढ़-चढ़कर भागीदारी की गयी। यह समारोह छात्राओं और शिक्षकों के लिए एक शिक्षाप्रद अनुभव रहा। इसके साथ ही यह कार्यक्रम एक मजबूत प्रर्यावरणीय प्रतिबद्धता को प्रतीक भी बना है।