दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात      Publish Date : 03/07/2026

          दुग्ध उत्पादकों के लिए बड़ी सौगात

                                                                               प्रो0 आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 डी. के. सिंह

डेयरी के लिए भारी अनुदान की व्यवस्था

उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा डेयरी क्षेत्र के लिए ‘नंद बाबा दुग्ध मिशन’ शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत किसानों, पशु पालकों और डेयरी उद्यमियों को डेयरी व्यवसाय स्थापित करने एवं विस्तार के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है।

31.25 लाख तक की वित्तीय सहायता

योजना के अंतर्गत विभिन्न श्रेणियों में अनुदान की व्यवस्था की गई है। नंदिनी कृषक समृद्धि योजना के तहत लाभार्थियों को ₹ 31.25 लाख तक, जबकि मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना में ₹ 11.80 लाख तक अनुदान पात्र उम्मीद्वार को मिलता है।

स्वदेशी गो-संवर्धन योजना

                              

इस योजना के साथ ही मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों को ₹ 80 हजार तक और मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के तहत ₹ 10 हजार से ₹ 15 हजार तक अनुदान मिल सकता है।

ऑनलाइन करें आवेदन : nandbabadugdhmission.up.gov.in पर जाएं। पोर्टल पर पात्रता, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज और विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है।

मत्स्य सेतु एप से मछली पालन करें मजबूत

मछली पालन को आसान और लाभकारी बनाने के लिए राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड ने मत्स्य सेतु एप विकसित किया है। यह एप मछली पालकों को उन्नत मत्स्य पालन और एक्वाकल्चर से जुड़ी जानकारियां मोबाइल पर उपलब्ध कराता है।

आपका डिजिटल सहायक

  • एप से किसान वर्चुअल लर्निंग के जरिए नई तकनीकों की जानकारी और विशेषज्ञों से सवाल पूछकर समस्याओं का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
  • एप में प्रशिक्षण सामग्री, वीडियो, तकनीकी सलाह और व्यवसाय बढ़ाने से जुड़े संसाधन उपलब्ध हैं। इसे प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।