विश्वसनीयता के साथ बिजनेस      Publish Date : 26/02/2026

         विश्वसनीयता के साथ बिजनेस

                                                                            प्रोफेसर आर. एस. सेंगर एवं डॉ0 शालिनी गुप्ता

भारत के होम रेंटल सर्विस क्षेत्र में एकल परिवारों के लिए रेंटल सर्विस के अलावा पेइंग गेस्टहाउस, शेयरिंग अपार्टमेंट जैसी सुविधाएं देना आम है। लेकिन नेस्टअवे टेक्नोलॉजीज ग्राहकों को बिना भेदभाव के, सम्मान एवं सुरक्षा के साथ किराये पर घर दिलाने वाला एक विश्वसनीय ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बन चुका है। दिल्ली, एनसीआर के अलावा मुंबई, बेंगलुरु, पुणे एवं हैदराबाद में अपनी सर्विसेज देने के बाद इनके संस्थापकों की योजना देश के अन्य बाजारों को एक्सप्लोर करने की है। नेस्टअवे टेक्नोलॉजीज के सह-संस्थापक एवं सीटीओ स्मृति परिदा मानते हैं कि सफलता के लिए कर्मचारियों की व्यक्तिगत खुशी एवं सफलता काफी मायने रखती है। सपने देखने एवं नया गढ़ते रहने में विश्वास रखने वाले स्मृति के सक्सेस टिप्स-

                                     

मैंने एनआइटी-कर्नाटक (सुरतकाल) से इंजीनियरिंग करने के बाद यूनाइटेड ऑनलाइन कंपनी में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर करियर की शुरुआत की। जल्द ही माइक्रोसॉफ्ट से ऑफर आया और मैंने सॉफ्टवेयर डिजाइन इंजीनियर के रूप में उन्हें ज्वाइन कर लिया। दो वर्ष काम करने के बाद मुझे प्रोग्राम मैनेजर बना दिया गया। आइटी इंडस्ट्री में कार्य करते हुए मैंने जीरो हाइट्‌स टेक्नोलॉजी कंपनी शुरू की थी। यह फोटोग्राफर्स का प्लेटफॉर्म था, जहां वे अपने क्रिएटिव प्रोजेक्टस पेश कर सकते थे। 2004 में जब काम के सिलसिले में बेंगलुरु शिफ्ट हुआ, तो तीन महीने की कड़ी मशक्कत के बाद घर मिला। वह भी छह महीने का किराया देने के बाद। तभी महसूस हुआ कि किराये का मकान तलाशना कितना जटिल एवं थकावट से भरा है। इसके बाद ही अफोर्डेबल हाउसिंग को विकसित करने के बारे में सोचा और नेस्ट अवे का सफर शुरू हुआ।

भेदभाव मिटाने का लक्ष्य

शुरुआत में हमारे सामने मार्केट की चुनौतियां व प्रतिस्पर्धी थे। लोगों की मानसिकता को बदलना और भेदभाव मिटाना कठिन था। शुरुआत में घर के मालिकों एवं किरायेदारों का विश्वास जीतने में कुछेक मुश्किलें आई। लोग सिंगल लड़के-लड़कियों (स्टूडेंट्स व प्रोफेशनल्स) को किराये पर घर नहीं देना चाहते थे। धर्म-संप्रदाय, भाषा एवं खानपान को लेकर भेदभाव होते हैं। इसलिए हम ओनर्स से एक पॉलिसी पर दस्तखत करवाते हैं कि वे किसी प्रकार का भेदभाव नहीं करेंगे। इसी तरह दूसरे प्लेटफॉर्म लिस्टिंग के जरिये समस्या का हल निकालने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि हम प्रात की करे कई प्रकार की वेर्वि से किराये का घर तलाशना कहीं अधिक आसान है। ग्राहकों के लिए हमने स्मार्ट लॉक सिस्टम की व्यवस्था की है, जिसे वह अपने स्मार्टफोन की मदद से कहीं से भी खोल या बंद कर सकते हैं। हम किसी प्रकार का ब्रोकरेज भी नहीं लेते हैं।

विफलताओं से सीखें

                               

बिजनेस में उतार-चढ़ाव के दौर आते हैं। जब भी किसी विपरीत परिस्थिति का सामना हो, तो अपने ऊपर सख्त नहीं होना चाहिए। अच्छा यह रहेगा कि आपस में मंथन करें और अपनी विफलताओं से सीखने की कोशिश करें। इससे दोबारा वही गलतियां नहीं होंगी और आप आसानी से अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। मेरी नजर में वही स्टार्टअप सफल होते हैं, जी ग्राहकों की दूसरी कंपनियों से इतर वैल्यू सेवा या प्रोडक्ट प्रदान करते हैं। इसके लिए प्रयोग करना सबसे अच्छा रहेगा। मेरा यह भी मानना है कि जब हम खुले दिमाग से काम करते हैं, अपने पर भरोसा रखते हैं, तो एक कामयाब स्टार्टअप की नींव रख पाते हैं।

समस्याओं के प्रति गंभीर

हम एक प्रोडक्ट डिवन कंपनी हैं। सभी कर्मचारी ग्राहकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हैं। टीम के तौर पर हम खुशनसीब रहे कि सभी की सोच समान है। आपस की बॉन्डिंग मजबूत है। एक-दूसरे की आलोचना करते हैं, लेकिन नकारात्मक विचारों के लिए कोई जगह नहीं होती। सभी सह-संस्थापक सीरियल एंटरप्रेन्योर्स भी रहे हैं, जो 'कमजोरियों पर जीत हासिल कर, सब मिलकर समस्या का समाधान निकालना चाहते हैं।

लेखकः डॉ0 आर. एस. सेंगर, निदेशक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट, सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ।