सिकल सेल एनीमिया, कैसे करें बचाव      Publish Date : 26/11/2026

    सिकल सेल एनीमिया, कैसे करें बचाव

                                                                                                   डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

  • यह एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जो सीधे हमारे खून की लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) को प्रभावित करती है-

हर साल 19 जून को 'विश्व सिकल सेल जागरूकता दिवस' मनाया जाता है। इसका मकसद लोगों को सिकल सेल एनीमिया नाम की बीमारी के बारे में जागरूक करना है। यह एक जेनेटिक ब्लड डिसऑर्डर है, जो सीधे हमारे खून की लाल रक्त कोशिकाओं (आरबीसी) को प्रभावित करती है।

उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सिकल सेल एनीमिया को खत्म करने के लिए एक खास अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है कि इस बीमारी को थोड़ी सावधानी और सही जीवनशैली के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। इसमें समय पर जांच, डॉक्टर की सलाह से दवाइयों का सेवन, साफ-सुथरा और पौष्टिक खाना, और खूब पानी पीना बहुत जरूरी है। साथ ही शादी से पहले और गर्भावस्था के दौरान सिकल सेल की जांच कराना भी फायदेमंद होता है। अगर हम इन बातों का ध्यान रखें, तो सिकल सेल एनीमिया से अपना और अपने परिवार का बचाव कर सकते हैं।

                             

इस बीमारी से बचाव और नियंत्रण के लिए कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बहुत जरूरी है। सबसे पहले, ज्यादा से ज्यादा पानी और तरल पदार्थ लेने चाहिए ताकि शरीर हाइड्रेट रहे। डॉक्टर की सलाह से नियमित दवाइयां लेना बीमारी को नियंत्रित करने में मदद करता है।

इस बीमारी में शरीर में आरबीसी की संख्या कम हो जाती है, जिससे शरीर के अंगों तक सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता। ऐसे में थकान, दर्द और कमजोरी जैसी परेशानियां हो सकती हैं। अगर वक्त पर इसका इलाज न हो, तो यह बीमारी खतरनाक भी बन सकती है। संयुक्त राष्ट्र की 22 दिसंबर 2008 को हुई बैठक में इसे एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या माना गया और सभी देशों को हर साल 19 जून को सिकल सेल बीमारी के बारे में लोगों को जागरूक करने का निर्देश दिया गया। इस दिन का उद्देश्य यह है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस बीमारी को समझें और इससे बचाव के उपायों के बारे में जान सकें।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।