
दीपावली महापर्व उल्लास से मनाएं, लेकिन सेहत का भी रखें ख्याल Publish Date : 09/11/2026
दीपावली महापर्व उल्लास से मनाएं, लेकिन सेहत का भी रखें ख्याल
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
-
दीपावली पर पटाखे से जलने, फ़ूड, पाइजनिंग और साँस की बीमारी का रहता है खतरा इसलिए अपनी सेहत कर रखे ख्याल।
दीपावली का त्यौहार उत्साह और उल्लास के साथ मनाए, लेकिन इस दौरान अपनी सेहत को कतई नजरअंदाज न करें। पटाखों से जलने, बेतरतीब खानपान से फूड पाइजनिंग और प्रदूषण बढ़ने से सांस के मरीजों को परेशानी होने का खतरा बना रहता है। डॉक्टर दिव्यांशु सेंगर, मेडिकल आफिसर, प्यारे लाल शर्मा, जिला अस्पताल, मेरठ के द्वारा स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए कुछ बेहद जरूरी बातें बताई गई हैं।
फूड पाइजनिंग से इस तरह करें बचाव
- मिठाई या अन्य खाद्य पदार्थ केवल प्रतिष्ठित और भरोसेमंद दुकान से ही खरीदें।
- खुले में रखी बासी, या अत्यधिक तली भुनी चीजों से परहेज करें। घर के बने ताजा खाने को प्राथमिकता दें।
- कुछ भी खाने या बनाने से पहले, हाथों को साबुन, पानी से कम से कम 20 सेकेंड तक अच्छी तरह धोएं। उसके बाद खाएँ।
- त्योहार पर एक साथ बहुत अधिक भारी चीजें खाने से बचें। पर्याप्त पानी पिएं और फाइबर युक्त आहार लें।
- सड़क किनारे बिना ढके बिकने वाले चाट पकौड़े न खाएं। इन पर मक्खियां और धूल बैठने से संक्रमण का खतरा बना रहता है।
- दिन में खूब सारा पानी पिएं, नारियल पानी और हर्बल चाय पिएं ताकि टॉक्सिंस विषाक्त पदार्थ आसानी से शरीर से बाहर निकल सकें।
- सुबह के समय और देर रात प्रदूषण का हिस्सा सबसे ज्यादा होता है। इसलिए इस दौरान आउटडोर वॉक या भारी एक्सरसाइज से बचें।
- इन बातों पर यदि आप ध्यान देते हैं, तो आपकी सेहत ठीक रहेगी और आपका त्यौहार अच्छी तरह से मना पाएंगे और आपके परिवार में खुशियां भी बनी रहेंगी।
डॉ॰ दिव्यांशु सेंगर, मेडिकल ऑफिसर प्यारे लाल शर्मा, जिला अस्पताल, मेरठ ने बताया कि दीपावली खुशियों, उमंग और प्रकाश का महापर्व है। इसको अच्छी तरह से बनाएं क्योंकि दीपावली भारत के प्रमुख एवं पवित्र त्योहारों में से एक है। यह पर्व हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाता है। दीपावली का अर्थ है दीपों की पंक्ति। यह त्यौहार अन्धकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और अशत पर सत्य की विजय का प्रतीक है। मान्यता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके और रावण पर विजय प्राप्त कर अयोध्या लौटे थे। उनके स्वागत में अयोध्यावासियों ने दीप जलाकर पूरे नगर को रोशन किया था।

तभी से दीपावली मनाने की परंपरा चली आ रही है। इस दिन माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा अर्चना कर सुख, शांति, धन और समृद्धि की कामना की जाती है। दीपावली केवल दीप जलाने और मिठाइयां बांटने का त्यौहार नहीं है बल्कि यह आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का संदेश भी देता है। इस अवसर पर, हमें जरूरतमंद लोगों की सहायता करनी चाहिए और उनके जीवन में भी खुशियों का प्रकाश फैलाना चाहिए।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।