आँखों के लिए लाभकारी जेक्सैंथिन कैंसर के खिलाफ भी कारगर      Publish Date : 23/10/2026

आँखों के लिए लाभकारी जेक्सैंथिन कैंसर के खिलाफ भी कारगर

                                                                                                       डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा  

प्रमुख रूप से आँखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए उपयोग किए जाने वाले जेक्सैंथिन कैंसर के विरूद्व कार्य करने में कारगर सिद्व हो सकता है। शिकागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के द्वारा हाल ही में किए गए एक शोध में यह स्पष्ट हुआ है।

सेल रिपोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित किए गए निष्कर्षों के अनुसार, यह एक सामान्य कैरोटीनॉयड है जो कि प्रमुख रूप से शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं की गतिविधियों को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को कैंसर के विरूद्व लड़ने के लिए तैयार करता है।

                                

शोधकर्ता जिंग चेन ने कहा कि अपने अध्ययन के दौरान हमको यह जानकर आश्चर्य हुआ कि जिस जेक्सैंथिन को आँखों के स्वास्थ्य के लिए इसकी प्रभावी भूमिका को पहले से ही जाना जाता है, वह एंटी ट्यूमर हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को पर्याप्त रूप से बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण कार्य करता है।

टीम के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में पाया कि जेक्सैंथिन सीधे सीधे सीडी-8 प्लस टी कोशिकाओं की कार्य क्षमता में वृद्वि करता है। सीडी-8 प्लस टी कोशिकाएं कैंसर कोशिकाओं की पहचान कर उन्हें नष्ट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

                           

शोधकर्ताओं ने पाया कि जब टी कोशिकाएं कैंसर की कोशिकाओं के सम्पर्क में आती हैं तो जेक्सैंथिन अस रिसेप्टर कॉम्पलैक्स के निर्माण को स्थिर करने में सहायता प्रदान करता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।