हीट वेव का मानसिक सेहत पर प्रभाव      Publish Date : 12/08/2026

      हीट वेव का मानसिक सेहत पर प्रभाव

  • हीट वेब से बच्चों और किशोरों की मानसिक सेहत पर पड़ सकता है, प्रतिकूल असर

तापमान हीट वेब और मानसिक स्वास्थ्य के बीच संबंध पर किए गये वैश्विक अध्ययन की समीक्षा से पता चला है कि 5 से 18 वर्ष की उम्र के बच्चे और किशोर सबसे अधिक जोखिम में हैं। अध्ययन के नतीजे इंटरनेशनल जर्नल ऑफ़ एपीडीमोलॉजी में प्रकाशित हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया की फील्डर्स यूनिवर्सिटी के कॉलेज ऑफ़ मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ में, एपीडीमियोलॉजिस्ट और एसोसिएट प्रोफेसर जैकलीन स्टीफस ने कहा कि बच्चों के जलवायु परिवर्तन से अधिक प्रभावित होने के कई कारण हैं, जो सामाजिक और विकास से जुड़े तनाव से जुड़े हैं, इसमें बाहरी गतिविधियां उनकी शिक्षा और मनोरंजन के मौकों में रुकावटें शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि किशोरावस्था मानसिक स्वास्थ्य के विकास के लिए भी संवेदनशील दौर होता है। अत्यधिक गर्मी से प्रभावित होने का खतरा बढ़ सकता है, इसलिए हिट वेब से किशोरों और बच्चों को बचाकर रखें। यदि लापरवाही की गई तो प्रारंभ से ही मानसिक सेहत पर इनके असर पड़ सकता है।