वॉकिंग (पैदल चलना) से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ      Publish Date : 11/07/2026

वॉकिंग (पैदल चलना) से प्राप्त स्वास्थ्य लाभ

                                                                                                    डॉ0 सुशील शर्मा एवं मुकेश शर्मा

पैदल पुराण : पैदल चलें और पैदल चलते रहें :----

  • पैदल चलनें से आपका मानसिक संतुलन ठीक रहता है।
  • पैदल चलनें से आपको नींद अच्छी आती है।
  • पैदल चलने से शुगर कंट्रोल होती है।
  • पैदल चलनें से चिड़चिड़ापन कम होता है।
  • पैदल चलनें से मोटापा नियंत्रित रहता है।
  • पैदल चलनें से फेफडे मजबूत होते हैं।
  • पैदल चलनें से आपका दिल (हार्ट) भी सही कार्य करता है।
  • पैदल चलनें से भोजन शीघ्रता से पचता है।
  • पैदल चलनें से गैस भी नहीं बनती।
  • पैदल चलनें से आपकी थकान दूर होती है।
  • पैदल चलनें से रक्त भी शुद्ध होता है।

                                

  • पैदल चलनें से आपकी बुद्धि भी तेज हो जाती है।
  • पैदल चलनें से हड्डियां मजबूत होती है।
  • पैदल चलनें से आत्मविश्वास में बढोत्तरी होती है।
  • पैदल चलनें से बल बढता है।
  • पैदल चलनें से त्वचा रोग नहीं होते।
  • पैदल चलनें से वात - पित और कफ आदि त्रिदोष नियंत्रण में रहते हैं।
  • अतः भोजन के पश्चात् नित्य 300 कदम पैदल चलने से पेट के रोग नहीं होते और मनुष्य की आयु भी बढ़ती है।
  • पैदल पत्थरों पर नंगे पांव चलने से शरीर में रक्त सुचारू रूप से संचालित होता रहता है।
  • पैरों के तलवे में रक्त को परिसंचरण सुचारू करने के लिए सूक्ष्म पम्प होते हैं जिससे रक्त शरीर के हर अंग में जाता है।
  • सूर्य के प्रकाश में नित्य एक घंटा पैदल चलने से डाइबिटीज नहीं होती है।
  • पुराने समय में हमारे ऋषि- मुनियों का सबसे बड़ा योग था पैदल चलना।
  • भगवान श्रीराम भी 14 वर्ष तक भाई लक्ष्मण के साथ वनों में पैदल ही घूमें।
  • पांडव जीवन पर्यन्त पैदल चलकर अनेक सिद्धियां प्राप्त करते रहे।

                               

  • पैदल चलें खूब चलें और रात्रि के समय पैरों की मालिश अवश्य करें।
  • पैदल चलने वालों लोगों की इच्छा शक्ति बलवती होती है।
  • पैर ईश्वर ने पैदल चलने के लिए ही हमें दिए हैं।
  • इसका सबसे बड़ा साक्ष्य यह है कि पैदल चलते रहने से सभी जंगली जीव अनेक रोगों से बचे रहते हैं।
  • पक्षियों के पूरे शरीर में जो महत्व पंखों का है, वही पैरों का महत्व हमारे शरीर के लिए है।
  • पैदल चलने से शरीर गर्म बना रहता है।
  • पैदल चलते रहने से बहुत से लोग बड़े बड़े विचारक और दार्शनिक बन गये।
  • अतः देखा जाए तो पैदल चलना ही जीवन है।
  • इसलिए आप भी अधिक से अधिक पैदल चलें और चलते रहें साथ ही अन्य लोगों को भी पैदल चलने के लिए प्रोत्साहित करें।

लेखकः डॉ0 सुशील शर्मा, जिला मेरठ के कंकर खेड़ा क्षेत्र में पिछले तीस वर्षों से अधिक समय से एक सफल आयुर्वेदिक चिकित्सक के रूप में प्रक्टिस कर रहे हैं।