
यात्रा के दौरान सेहत कैसे अपनी फिटनेस को बनाए रखें Publish Date : 09/07/2026
यात्रा के दौरान सेहत कैसे अपनी फिटनेस को बनाए रखें
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
यात्रा पर जाने से पहले ऐसे लोगों के लिए अपनी सेहत और फिटनेस को लेकर ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है, जिन्हें पहले से सेहत संबंधी परेशानी है। उन्हें विशेषरूप से मुश्किलों भरी यात्रा से बचना ही चाहिए। चिकित्सक से मिलकर सेहत की स्थिति का आंकलन करान भी अत्यंत आवश्यक है। आप अधिक ऊँचाई वाले स्थानों पर यात्रा के लिए पर्याप्त किट हैं या नहीं, यह आपको पहले ही तय कर लेना चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान परेशानी न हो। अगर हार्ट, एंजाइना, किडनी या डायबिटीज जैसी समस्याओं से ग्रसित हैं तो सावधान होने की जरूरत होती है। डॉक्टर की सलाह पर ही कोई निर्णय लें और मेडिसिन किट को तैयार करके अपने साथ बनाए रखें।
डाक्टर दिव्यांशु सेंगर ने बताया कि छोटी छोटी एक्सरसाइज करके अपने आप इम्युनिटी और फिटनेस के लेवल को बढ़ाए रख सकते हैं।
नियमित एक्सरसाइज करके फिटनेस लेवल को बढ़ाएं। इससे ऊंचे स्थानों पर चढ़ाई के दौरान मुस्कलें कम हो जाएंगी। अगर व्यायाम नहीं कर सकते या आप आरामतलब हैं तो अचानक यह यात्रा मुसब्बतें बढ़ा सकती है। एनर्जी लेवल खानपान फिटनेस के स्तर पर सुधार करते रहना चाहिए। भोजन में पर्याप्त प्रोटीन लें ताकि मांसपेशियां मजबूत बन सकें। शरीर में एनर्जी रिजर्व इतना हो कि बेसिक लिविल फिटनेस पर पहुंच जाए ताकि यात्रा के दौरान परेशानी अधिक न हो।
बेसिक मेडिकल किट और दवाओं को रखें, साथ

डॉ॰ दिव्यांशु सेंगर ने बताया कि यात्रा से पहले बेसिक डोज एंड किट तैयार करें। इसमें सामान, खांसी, जुकाम, बुखार, पेट, खराब एसिडिटी, उल्टी की दवाएं आदि रखें। चक्कर आने, अधिक ऊंचाई होने वाली परेशानी से बचाने वाली दवा जैसे डायमॉक्स ले सकते हैं। सभी दवाएं डॉक्टर की सलाह पर ही लें। कुछ खास तरह की दवाएं चढ़ाई से पहले लेनी चाहिए ताकि फेफड़े और दिमाग में सूजन की समस्या को रोका जा सकें। यात्रा के दौरान कटने छिलने जैसी किसी समस्या से बचाव के लिए एंटीसेप्टिक क्रीम, पेन किलर, मोच के लिए बैंडिस और सनस्क्रीन आदि रखना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से किसी दवा का सेवन करें तो डॉक्टर की सलाह से पर्याप्त दवाएं जरूर लें ताकि रास्ते में दवा कम होने या गुम होने जैसी समस्याओं का सामना न करना पड़े। समय पर अपनी किट को तैयार करें और उसको साथ रखें तो आपकी यात्रा सफल रहेगी।
हर स्तर पर रखें सतर्कता और अपना ख्याल

यात्रा के दौरान हाइड्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इसलिए कुछ ऐसा न खाएं जिससे परेशानी पैदा हो। ऊँचाई पर यात्रा के दौरान अगर सांस लेने में तकलीफ हो जाती है। इससे छाती में जकड़न महसूस होती है या भारीपन लगता है तो मेडिकल चेक पॉइंट पर रुकें और इसकी जांच अवश्य करा लें। डॉक्टर यदि ऑक्सीजन लेवल को सही बताते हैं तभी यात्रा को जारी रखें, नहीं तो वहीं से वापस हो जाएं। ध्यान रखें, माइल्ड लक्षण तेजी से बढ़ते हैं और बड़ी मुसीबत का कारण भी बन सकते हैं, इसलिए स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहते हुए ही यात्रा करें।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
