तीव्र व्यायाम से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ      Publish Date : 30/06/2026

तीव्र व्यायाम से प्राप्त होने वाले स्वास्थ्य लाभ

                                                                                                 डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

मात्र कुछ मिनटों का तेज व्यायाम, आपको स्वस्थ बना सकता है। यह डायबिटीज और दिल के दौरे आदि के खतरों से आपको बचा सकता हैे। प्रतिदिन केवल कुछ मिनट तक सांस फूलने वाली तेज शारीरिक गतिविधि आपको दिल की बीमारी, डिमेंशिया, टाइप-2 डायबिटीज आदि के समेत आठ अन्य बड़ी बीमारियों के जोखिम को उल्लेखनीय रूप से कम कर सकती है।

यूरोपियन हार्ट जर्नल में प्रकाशित किए गए इस बड़े अध्ययन में पाया गया कि व्यायाम की मात्रा के साथ-साथ उसकी तीव्रता भी उतनी ही महत्वपूर्ण होती है। यह अध्ययन यूरोपियन सोसाइटी ऑफ कार्डियोलॉजी के तहत किया गया था, जिसमें करीब 96,000 लोगों के डाटा का विश्लेषण किया गया है।

                              

अध्ययन में शामिल प्रतिभागियों ने एक सप्ताह तक अपनी कलाई पर एक्सेलेरोमीटर डिवाइस को पहना, जिससे उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों का सटीक रिकॉर्ड प्राप्त हुआ, विशेषरूप वह छोटे-छोटे पल, जब वह तेज गति से सक्रिय रहते थे। इसके बाद शोधकर्ताओं ने लगभग सात वर्षों तक इन लोगों के स्वास्थ्य परिणामों को ट्रैक किया और इसके नतीजों में पाया कि कितने लोगों में हृदय रोग, अनियमित धड़कन, डायबिटीज, डिमेंशिया, क्रॉनिक किडनी डिजीज और लीवर रोग तथा इंफ्लेमेटरी के जैसी विभिन्न बीमारियां विकसित हुईं। अध्ययन में यह स्पष्ट रूप से सामने आया कि जिन लोगों की कुल शारीरिक गतिविधि में तेज गतिविधि का हिस्सा अधिक था, उन लोगों में इन सभी प्रमुख बीमारियों के जोखिम का स्तर उल्लेखनीय रूप से कम दर्ज किया गया था।

इसके अलावा जिन लोगों ने बिल्कुल भी तेज गतिविधि नहीं की थी, उनके मुकाबले अधिक सक्रिय समूह में डिमेंशिया का खतरा भी 63 प्रतिशत तक कम पाया गया, इसी प्रकार से टाइप 2 डायबिटीज का जोखिम 60 प्रतिशत तक कम हुआ और और मृत्यु का कुल जोखिम लगभग 46 प्रतिशत तक कम रहा।

इसके लिए अपनी दैनिक दिनचर्या में छोटे बदलाव करना ही पर्याप्त है-

हाल ही में किए गए इस शोध के निष्कर्ष बताते हैं कि इसके लिए आपको अलग से समय निकालकर जिम जाने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि दैनिक जीवन में किए जाने वाले छोटे-छोटे बदलाव, जैसे सीढ़ियां तेजी से चढ़ना, किसी काम के लिए जल्दी-जल्दी चलना या बस पकड़ने के लिए दौड़ना आदि के जैसी क्रियाएं भी उतनी ही प्रभावी हो सकती हैं। सप्ताह में कुल 15 से 20 मिनट की ऐसी गतिविधि, जो रोज कुछ मिनटों में पूरी हो जाती है, स्वास्थ्य पर बड़ा सकारात्मक प्रभाव छोड़ सकती है। हालांकि, यह भी सत्य है कि यह सभी लोगों के लिए एक जैसा ही काम नहीं करती हैं।

                               

सावधानी बरतना भी जरूरीः हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की तेज गतिविधियाँ प्रत्येक व्यक्ति के लिए सुरक्षित भी नहीं होती हैं। विशेष रूप से बुजुर्ग और बीमार लोगों को अपने चिकित्सक की सलाह करने के बाद ही इसके सन्दर्भ में कोई निर्णय लेना चाहिए।

शरीर व मस्तिष्क पर गहरा प्रभाव

चीन के सेंट्रल साउथ यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर मिनशुए शेन के अनुसार तेज शारीरिक गतिविधि शरीर में ऐसे जैविक परिवर्तन उत्पन्न करती है जो सामान्य गतिविधि से संभव नहीं हो पाते हैं। इस दौरान आपका हृदय अधिक कुशलता से काम करता है, रक्त वाहिकाएं अधिक लचीली बनती हैं और आपका शरीर ऑक्सीजन का बेहतर उपयोग करने लगता है। साथ ही यह गतिविधि शरीर में सूजन को भी प्रभावी रूप से कम करती है, जिससे आर्थराइटिस और सोरायसिस जैसी इंफ्लेमेटरी बीमारियों के जोखिम में भी अच्छी खासी कमी आती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।