विटामिन ‘डी’ की कमी से पीले हो सकते हैं आपके दांत      Publish Date : 13/06/2026

विटामिन ‘डी’ की कमी से पीले हो सकते हैं आपके दांत

                                                                                                   डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

दांत के पीलेपन के पीछे शरीर में विटामिन ‘डी’ की कमी भी जिम्मेदार हो सकती है। अगर आपके दांतों में भी पीलापन है, तो ऐसे में आप विटामिन डी की जांच जरूर कराएं।

क्या आपके भी दांत पीले हो गए हैं? अगर हां, तो यह शरीर में किसी विटामिन की कमी से भी हो सकता है। हाल ही में प्रकाशित एक रिसर्च में सामने आया है कि शरीर में विटामिन ‘डी’ की कमी से हमारी ओरल हेल्थ भी प्रभावित होती है, इस विटामिन की कमी से दांत कमजोर हो सकते हैं और दांत पीले भी दिख सकते हैं। केवल इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन डी की कमी का बुरा प्रभाव आपके मसूड़ों की सेहत पर भी पड़ सकता है और इसकी कमी के चलते मसूड़ों में सूजन नजर आ सकती है।

विटामिन डी और दांतों का क्या कनेक्शन है?

                                    

आपको बता दें कि विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषण के लिए बहुत जरूरी विटामिन होता है। जब शरीर में विटामिन डी और कैल्शियम की कमी होती है, तो इससे ओरल हेल्थ से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। जैसे-

  • दांतों की ऊपर परत यानी इनेमल कमजोर होने लगता है।
  • दांत जल्दी खराब होने लगते हैं।
  • दांतों पर पीलेपन की समस्या बढ़ने लगती है।

क्या बताते हैं रिसर्च के परिणाम?

Pubmed central (pmc) में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, जिन लोगों के शरीर में विटामिन डी की कमी होती है, उनके मसूड़ों में सूजन देखने को मिलती है। इन लोगों में बैक्टीरियल इंफेक्शन का खतरा भी ज्यादा रहता है। इतना ही नहीं, शरीर में विटामिन डी की कमी दांतों के रंग और आपकी ओरल हेल्थ को भी प्रभावित करती है। इस विटामिन की कमी से आपके दांत भी पीले पड़ सकते हैं।

एक रिसर्च के अनुसार, शरीर में विटामिन डी की कमी से दांत पीले सकते हैं। हालांकि, इसके अलावा भी कई कारण होते हैं, जो पीले दांतों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। जैसे-

  • ज्यादा चाय, कॉफी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन करना।
  • स्मोकिंग या तंबाकू का सेवन करने से भी दांत पीले हो जाते हैं।
  • अगर आप सही तरीके से ब्रश नहीं करेंगे तो इससे भी दांत पीले पड़ सकते हैं।
  • खराब ओरल हाइजीन की वजह से दांत पीले पड़ सकते हैं।

दांतों को चमकाने के लिए क्या करें?

                                          

दांतों को चमकाने के लिए आपको दिन में 2 बार ब्रश जरूर करना चाहिए। इसके लिए आप फ्लोराइड रिच टूथपेस्ट का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही अपनी जीभ की सफाई भी जरूर करें क्योंकि ऐसा करने से ओरल संक्रमण से बचाव होता है।

  • दांतों को हेल्दी रखने के लिए कैल्शियम और विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। इसके लिए आप दूध, दही, अंडा और मछली आदि का सेवन अधिक मात्रा में करें।
  • विटामिन डी की पूर्ति के लिए रोज सुबह 15-20 मिनट की धूप जरूर लेनी चाहिए।
  • ओरल हेल्थ और दांतों को हेल्दी बनाए रखने के लिए चाय और कॉफी का अधिक सेवन करने से बचना चाहिए।
  • स्मोकिंग और शुगर ड्रिंक्स से परहेज करें।
  • दांतों को चमकाने के लिए आप बेकिंग सोडा का उपयोग भी कर सकते हैं।
  • नारियल तेल से ऑयल पुलिंग करना भी लाभकारी सिद्व होता है।

इन लोगों में हो सकती है विटामिन डी की कमी

  • ऑफिस में लंबे समय तक रहने वाले लोगों में विटामिन डी की कमी हो सकती है।
  • महिलाओं और बुजुर्गों में भी विटामिन डी अक्सर की कमी पाई जाती है।
  • जिन लोगों के दांत पहले से कमजोर हैं, उनमें भी विटामिन डी की कमी हो सकती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।