
टेन बोन में दर्द और इसका उपचार Publish Date : 23/05/2026
टेन बोन में दर्द और इसका उपचार
डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा
क्या आपके टेलबोन में अक्सर दर्द की परेशानी बनी रहती है? अगर हां, तो इस परेशानी को कम करना बहुत ही जरूरी है। आज हम अपने डॉक्टर से जानते हैं टेलबोन के दर्द को कैसे करें कम?
क्या किसी हार्ड चीज पर बैठने पर आपको दर्द होता है? क्या आपको उठते टाइम असहनीय दर्द महसूस होता है? अगर हां, तो यह दर्द टेलबोन का दर्द हो सकता है। टेलबोन के दर्द की वजह से रोजमर्रा के सबसे आसान काम भी बेहद तकलीफदेह बन सकते हैं। टेलबोन या कॉक्सिक्स एक छोटी, तिकोनी हड्डी होती है। यह आपकी रीढ़ की हड्डी के सबसे निचले सिरे पर और आपके कूल्हों के ठीक ऊपर मौजूद होती है। टेलबोन में किसी भी तरह की चोट या फ्रैक्चर होने पर सूजन और दर्द हो सकता है। हालांकि, इस दर्द को कम करने के लिए आप कुछ घरेलू उपायों का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं टेलबोन के दर्द को कैसे करें कम?
टेलबोन में क्यों होता है दर्द?

टेलबोन में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें सबसे आम टेलबोन में किसी तरह की चोट या ट्रॉम हो सकता है। इसके अलावा प्रेग्नेंसी, बच्चे का जन्म, लंबे समय तक बैठे रहना, रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, इत्यादि कारणों से भी दर्द हो सकता है।
गर्म या ठंडी सिंकाई से मिलेगा आराम
टेलबोन के दर्द को कम करने के लिए आप गर्म या ठंडी थेरेपी की मदद ले सकते हैं। यह टेलबोन के दर्द के लिए सबसे आम उपायों में से एक है। रिसर्च के मुताबिक, टेलबोन वाले हिस्से पर गर्मी या बर्फ लगाने से सूजन कम हो सकती है और ठीक होने की प्रोसेस तेज होती है।
दर्द वाले हिस्से की करें मालिश
दर्द से प्रभावित हिस्से की मालिश करने से टेलबोन का दर्द कम हो सकता है। इससे लक्षणों से धीरे-धीरे राहत मिल सकती है। प्रभावित हिस्से पर मालिश का तेल लगाकर 30 मिनट तक मालिश करें। अगर आप अच्छा रिजल्ट चाहते हैं, तो मालिश करते समय उसपर हल्का सा दबाव डालें। इससे टेलबोन के दर्द से जल्द से जल्द छुटकारा मिल सकत है। इस प्रक्रिया को दिन में दो बार दोहराएं।
कैस्टर ऑयल से मिलेगा आराम
टेलबोन के दर्द को कम करने के लिए आप कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक छोटे सॉसपैन में कैस्टर ऑयल को हल्का सा गर्म करें। इस गर्म तेल को अपनी पीठ के निचले हिस्से पर लगाएं और उसके चारों ओर एक पट्टी बांध लें। इस प्रक्रिया को हर रात तब तक दोहराएं, जब तक कि पीठ के निचले हिस्से की तकलीफ और टेलबोन का दर्द पूरी तरह से ठीक न हो जाए।
एप्सम सॉल्ट बाथ लें
एप्सम सॉल्ट बाथ, टेलबोन (रीढ़ की हड्डी के निचले हिस्से) के दर्द के लिए घरेलू उपायों में से एक है। यह शरीर को बहुत आराम देता है। यह पीठ की मांसपेशियों पर पड़ने वाले तनाव को कम करके बेचौनी से राहत दिलाता है। साथ ही, यह शरीर के डिटॉक्सिफिकेशन (विषैले पदार्थों को बाहर निकालने) की प्रक्रिया के लिए भी फायदेमंद है।
एप्सम सॉल्ट बाथ से टेलबोन के दर्द
बाथटब को गर्म पानी से भर लें। इसमें दो कप एप्सम सॉल्ट डालें। इसके साथ इसे मिक्स करें। अब इसमें करीब 10 से 15 मिनट के लिए बैठ जाएं। इससे टेलबोन के दर्द और सूजन से तुरंत आराम मिल सकता है।
कुछ विटामिन्स भी हैं प्रभावी
टेलबोन का दर्द शरीर में विटामिन B6, B12 और विटामिन D की कमी से भी हो सकता है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेकर इन विटामिन्स के सप्लीमंट्स लें। विटामिन B हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अगर आपके शरीर में इन विटामिन की पर्याप्त मात्रा है, तो आपको टेलबोन में दर्द होने का खतरा कम होगा।
ध्यान रखें कि अगर आपको दर्द काफी लंबे समय से हो रहा है, तो ऐसी स्थिति में फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें। ताकि स्थिति की गंभीरता को कम किया जा सके।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।
