दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल      Publish Date : 20/05/2026

दिल को स्वस्थ रखने के लिए अपनाएं हेल्दी लाइफस्टाइल

                                                                                                     डॉ0 दिव्यंशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक बचा जा सकता है। जैसे-

नियमित व्यायाम- अगर दिल को हेल्दी रखना है तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप अपने शरीर की गतिविधियों को बढ़ाएं। इसके लिए आप घंटों जिम में पसीना बहाना की बजाए रोज के 30 मिनट तेज स्पीड से चलना शुरू करें, सीढ़ियां चढ़ें, योग या हल्की एक्सरसाइज करें क्योंकि यह भी काफी फायदेमंद हो सकती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है, वजन कंट्रोल में रहता है और हार्ट पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता।

संतुलित आहार- पल्स प्रेशर और हार्ट हेल्थ काफी हद तक आपकी प्लेट पर निर्भर करते हैं। इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा तला-भुना, जंक फूड और मीठी चीजें खाने से बचें, क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल और वजन दोनों को बढ़ सकते है। कोशिश करें कि खाने में फल, हरी सब्जियां, दालें, साबुत अनाज जैसी हेल्दी चीजों को ही शामिल करें। आप जितना घर का सादा खाएंगे, उतनी ही हार्ट हेल्थ बेहतर होगी।

कम नमक का सेवन- डॉक्टर बताते हैं कि आप खाने में कितना नमक खा रहे हैं, यह सीधा-सीधा हमारी हार्ट हेल्थ और ब्लड प्रेशर से जुड़ा हुआ है। कई लोगों को खाने में नमक थोड़ा ज्यादा चाहिए होता है, ऐसे में यह उनके दिल को नुकसान पहुंचा सकता है।

                                     

पर्याप्त नींद- अगर आप पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं लेते हैं तो यह आपके शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। खासकर हार्ट को, क्योंकि जब शरीर को पूरी तरह आराम नहीं मिल पाता है तो स्ट्रेस और ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण बनता है। इसलिए कोशिश करें कि रोजाना 7-8 घंटे की अच्छी नींद लें।

स्ट्रेस मैनेजमेंट पर ध्यान दें- बच्चों से लेकर बड़ो तक, आजकल हर कोई इतना स्ट्रेस ले रहा है कि हर किसी को सेहत से जुड़ी कोई न कोई समस्या हो रही है। इसे संभालना भी बहुत जरूरी है क्योंकि अगर लगातार तनाव बना रहा तो हार्ट रेट और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। ऐसे में परिवार और दोस्तों से बात करें या मेडिटेशन और गहरी सांस लेने जैसी आदतें अपनाएं। यह सभी आदतें दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

ध्यान दें:- अगर आपका पल्स प्रेशर लगातार बढ़ा हुआ रहता है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। छोटी सी लापरवाही भविष्य में हार्ट अटैक या स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।