साइंटिफिक तरीके से करे वजन कम      Publish Date : 16/03/2026

       साइंटिफिक तरीके से करे वजन कम

                                                                                               डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

नमस्कार साथियों, आज की हमारी इस ब्लॉग पोस्ट में हमारे स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ0 दिव्यांशु सेंगर आपको वजन कम करने के कुछ साइंटिफिक तरीके बताने जा रहे हैं, तो आइए देखते हैं कि साइंटिफिक तरीके से वजन को कम करने के लिए आपको क्या-क्या करना होगा- किस प्रकार से होगा वजन कम?

अपने वजन को कम करने के लिए आप अभी तक जो तरीके ट्राई करते रहे हैं, उनका आपके शरीर पर बुरा प्रभाव भी पड़ सकता है, इसलिए वजन कम करने के दौरान आपको इन तीन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए-

                          

1.   आपको भूखे रहकर किसी भी हालत में अपना वजन कम नहीं करना है।

2.   इसके लिए आपको अपनी खुराक धीरे-धीरे साइंटिफिक तरीके से ही कम करनी है।

3.   इसके साथ ही आपको अपने मेटाबॉलिज्म को ठीक बनाए रखना होगा, जिससे कि आप कमजोरी महसूस न करने पाएं।

वजन को कम करने के दौरान यदि आप उपरोक्त तीनों बातों का ध्यान रखेंगे तो यह तय है कि वजन के कम होने का आपके शरीर पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा। अब हम आपको बता रहे है कि अपने वजन को कम करने के लिए आपको क्या करना होगा।

शुगर और स्टार्च का कम से कम प्रयोग करें

हमारा वजन सबसे अधिक ज्यादा मात्रा में शुगर इनटेक और कार्बोहाइड्रेट के कारण बढ़ता है। इसलिए वजन को कम करने की ट्रेनिंग के दौरान आपको इन चीजों के प्रयोग को कम करना होगा। स्टार्च और शुगर युक्त आहारों में प्रमुख रूप से चावल, आलू, मिठाई, कॉफी, चाय, ऑयली फूड्स और मैदा से बनी खाने की चीजों में शामिल होते हैं।

क्या है इसका साइंटिफिक कारण?

दरअसल जब आपका शरीर अधिक भूखा होता है और आपका दिमाग आपको भूख लगने के संदेश भेजता है तो अक्सर उस समय आप उस समय अपनी भूख् और शरीर की आवश्यकताओं से अधिक भोजन कर लेते हैं। ऐसे में भोजन की कुछ मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स एनर्जी में परिवर्तित हो जाते हैं और आपको अपना पेट भरा हुआ महसूस होने लगता है और आपके शरीर में एनर्जी आ जाती है।

इस दौरान आप जरूरत से अधिक कार्बोहाइड्रेट आवश्यकता से अधिक सेवन कर लेते हैं वह आपके शरीर में अतिरिक्त फैट के रूप में स्टोर हो जाता है और यह आपके वजन के बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है। अतः आपको अपनी डाईट में लो कार्बोहाइड्रेट वाली खाद्य सामग्री को प्राथमिकता देनी चाहिए।

प्रोटीन युक्त आहार एवं सब्जियों का अधिकतम सेवन करें?

आमतौर पर जब आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो बहुत सारी वस्तुओं को खाना-पीना बन्द कर देते हैं, जिससे आपके शरीर केा सभी आवश्यक तत्व और प्रोटीन नहीं मिल पाते हैं और इनकी कमी से आपका शरीर कमजोर हो जाता है।

अपने वजन को कम करने के दौरान आपको कम कार्बोहाइड्रेट युक्त आहार का सेवन करना चाहिए, परन्तु ऐसे आहार का चयन करना चाहिए जिनमें प्रोटीन का मात्रा अधिक हो। प्रोटीन के लिए आप अपने लंच में अंडे और दाल का सेवन भी कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त रात के खाने में आपको  लो कार्बोहाइड्रेट वाली कलर्ड वेजीटेबल्स का सेवन करना चाहिए।

लो कार्बोहाइड्रेट युक्त सब्जियाँ

फूल गोभी, पातगोभी, पालक, टमाटर, केला, खीरा, शिमला मिर्च और हरी मिर्च आदि को शामिल कर सकते हैं।

चेंज करें अपना कुकिंग ऑयल

आप जिस तेल में अपना भोजन बनाते हैं, आपको उसमें भी बदलाव करना होगा। गुड फैट ऑयल जैसे ऑलिव ऑयल, कोाकेनट ऑयल, मस्टर्ड या एवोकैडो ऑयल से बने खाने में आपको भरपूर पोषण मिलता है। फैट आपके शरीर के लिए एक जरूरी अवयव होता है अतः फैट का नाम सुनकर डरें नहीं।

वस्तुतः यदि आप एक ही समय लो फैट वाले फूड का सेवन करेंगे तो आपका शरीर कमजोर हो जाएगा और आपमें एनर्जी भी नहीं रहेगी। अतः वजन केा कम करने के दौरान आपको गुड फैट वाले ऑयल का प्रयोग अपने खाना बनाने की प्रक्रिया में करना चाहिए।

इसके साइंटिफिक कारणः प्रोटीन का सेवन करना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह शरीर की विभिन्न क्रियाओं के लिए भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त लो कार्बोहाइड्रेट वाली सब्जियों का सेवन करने से शरीर में पर्याप्त एनर्जी लेवल बना रहता है। ऐसे में यदि आप हाई प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन करते हैं तो इससे आपको अपना पेट देर तक भरा हुआ महसूस होता है और आपका मस्तिष्क बार-बार खाने के बारे में नहीं सोचता है। हालांकि इस दौरान आपको देर रात में भी कुछ खाने से बचना चाहिए।

सप्ताह में तीन बार करें एक्सरसाइज

                             

अगर आप अपने वजन को कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में बदलाव करने से ही आपको फर्क दिखने लगेगा, लेनि यदि आप तेजी से अपने वजन को कम करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक्सरसाइज करना भी जरूरी होगा। हालांकि इसके लिए आपको अधिक परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। एक्सरसाइज के लिए आपको एक सप्ताह में 3-4 दिन के लिए 24 घंटे में केवल 30 मिनट ही निकालने होंगे और ऐसा करने से आप देखेंगे कि आपका वजन तेजी से कम होना शुरू हो चुका है।

इस दौरान आपको थोड़ी वार्मअप एक्सरसाइज करनी चाहिए, वेट लिफ्टिंग करें, साइक्लिंग करें या धीमी गति से दौड़ लगाएं। इसके लिए यदि आप चाहे तो जिम भी ज्वाइन कर सकते हैं।

इसके साइंटिफिक कारणः

दरअसल जब आप शारीरिक रूप से कोई मेहनत नहीं करते हैं।     

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।