जीरो एरर नी-रिप्लेसमेंट तकनीक के लाभ      Publish Date : 21/02/2026

जीरो एरर नी-रिप्लेसमेंट तकनीक के लाभ

                                                                                                डॉ0 दिव्यंशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

सर्दियों में रोबोटिक जीरो एरर नी-रिप्लेसमेंट के फायदे दर्द से मुक्ति का बेहतर मौसम

घुटनों का दर्द जीवन की रोजमर्रा की क्रियाओं को बुरी तरह प्रभावित करता है। उम्र बढ़ने, आर्थराइटिस, पुरानी सूजन, चलने-फिरने में कठिनाई, सीढ़ियाँ चढ़ने में असहनीय दर्द तथा दवाओं के असर कम पड़ने से अक्सर समाधान का एकमात्र रास्ता रहता है - रोबोटिक जीरो एरर नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी।

अनेक विशेषज्ञों का यह मानना है कि साल के अलग-अलग मौसमों में घुटने बदलने की सर्जरी के परिणाम भिन्न हो सकते हैं। उन सबमें सर्दियों को सबसे अनुकूल समय माना गया है। आइए समझते हैं क्यों सर्दियों घुटना प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त मौसम है और यह कैसे बेहतर रिकवरी में मदद करती है

संक्रमण का जोखिम कम

हवा में सामान्यतः बैक्टीरिया तथा कीटाणुओं की सक्रियता घटने से संक्रमण का कुल जोखिम घट जाता है। किसी भी सर्जरी में संक्रमण रोकथाम सबसे अहम होता है। ठंड के मौसम में एंटीबायोटिक प्रोटोकॉल और स्वच्छ अस्पताल वातावरण के संयोजन से मरीज की सुरक्षा और बढ़ जाती है।

सूजन नियंत्रित रखने में मदद

घुटने की सर्जरी के बाद शुरुआती दिनों में सूजन लगभग हर मरीज में होती है। गर्मी और नमी इस सूजन को बढ़ाती हैं. जबकि सर्दी इसे स्वाभाविक रूप से कम करने में सहायक होती है। परिणामस्वरूप दर्द नियंत्रित रहता है और मरीज तेजी से चलना-फिरना शुरू कर सकता है।

रिकवरी और फिजियोथेरेपी में अधिक लाभ

                                    

सर्जरी के बाद नियमित फिजियोथेरेपी, घुटने का व्यायाम और पैदल चलना अत्यंत महत्वपूर्ण है। गर्मी में पसीना, थकान और ताप असहजता पैदा करते हैं, जबकि सर्दी का मौसम शरीर को शांत रखता है और मरीज अधिक समय तक फिजियोथेरेपी कर पाता है। यही वजह है कि सर्दियों में मरीज पुनर्वास को अधिक समय और ऊर्जा दे पाते हैं।

शरीर में सूजन सूचक हार्मोन कम सक्रिय

अध्ययनों में पाया गया है कि ठंडे मौसम में शरीर में सूजन उत्पन्न करने वाले कुछ हार्मोन और रसायन अपेक्षाकृत कम सक्रिय होते हैं। यह प्रतिक्रिया दर्द, अकडन और सूजन के स्तर नियंत्रित रखती है। आर्थराइटिस वाले मरीज विशेष रूप से इस लाभ को महसूस करते हैं।

पोस्ट-ऑफ केयर परिवार के साथ आसान

सर्दियों सामान्यतः घर में रहने का मौसम होता है। त्योहारों के बाद परिवार एक साथ समय बिताता है और मरीज को मदद उपलब्ध रहती है। घर के वातावरण में सहारा मिलने, आराम से फिजियोथेरेपी करनेऔर संक्रमण से बचने वाले इंतजामों के कारण सुधार की गति बढ़ती है।

गर्मियों तक पूर्ण रूप से सक्रिय

सर्दियों में घुटना प्रत्यारोपण करवाने वाले मरीज मार्च-अप्रैल तक सहज रूप से चलने फिरने लगते हैं। गर्मियों के शुरुआती दिनों तक वे अपनी पुरानी दिनचर्या में लौट आते हैं। जिन मरीजों को गर्मी, पसीना, चूल या उमस से परेशानी होती है, उनके लिए यह लाभ और भी महत्वपूर्ण है।

जीवन की गुणवत्ता में त्वरित सुधार

रोबोटिक जीरो एरर नी-रिप्लेसमेंट सर्जरी का उद्देश्य केवल दर्द खत्म करना नहीं बल्कि मरीज को पूर्ण स्वतंत्रता देना है।

सर्दियों में कराई गई सर्जरी के बाद अधिकांश मरीज अनुभव करते हैं कि

  • चलना आसान हो गया
  • रात की नींद सुधरी
  • दर्दनाशक दवाओं की जरूरत कम पड़ी
  • मनोवैज्ञानिक आत्मविश्वास लौट आया
  • स्वयंकी देखभाल फिर से संभव हो गई

निष्कर्ष-

                                     

टोटल नी-रिप्लेसमेंट घुटने के दर्द से जूझ रहे व्यक्ति के लिए जीवन बदल देने वाला निर्णय साबित हो सकता है। सही समय, योग्य सर्जन, उन्नत तकनीक और नियंत्रित मौसम में इन सभी का लाभ जब साथ आता है, तो सुधार उल्लेखनीय रूप से तेज और सुरक्षित हो जाता है।

सर्दियाँ एक ऐसा अनुकूल अवसर प्रस्तुत करती है जहाँ संक्रमण कम, सूजन नियंत्रित, फिजियोथेरेपी अधिक प्रभावी और रिकवरी तेजें होती है। यदि आप लंबे समय से घुटने के दर्द से परेशान है और जीवन की स्वतंत्रता वापस पाना चाहते हैं. तो यह मौसम आपके लिए निर्णायक साबित हो सकता है।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।