प्लांटर एशिआइटिक पैरों के तलवों में कभी कभार होने वाला दर्दः कैसे पाए निजात      Publish Date : 17/12/2025

प्लांटर एशिआइटिक पैरों के तलवों में कभी कभार होने वाला दर्दः कैसे पाए निजात

                                                                                                                                                                           डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

प्रायः देखा गया है कि कुछ लोगों में सुबह उठते ही पैरों में दर्द की शिकायत होती है, जिसे अक्सर सामान्य मान लिया जाता है। ऐसे में अगर आपको भी पैरों के तलवों या एडी में दर्द महसूस हो रहा है तो यह प्लांटर फेसिटिक्स के कारण हो सकता है। इस समस्या में प्लांटर पैरों के नीचे की मोटी बेड जैसी संरचना पर अधिक दबाव पड़ने के कारण तनाव और सूजन आ जाती है। इससे एडी या पैरों के निचले हिस्से में तेज दर्द होता है और चलने फिरने में परेशानी होने लगती है। प्लांटर एडी में सबसे नीचे एक कुशन होता है जो मोटे रबड़ बेड की तरह लचीला होता है और पैर की हड्डियों को एक साथ जोड़ता है। यह पैर के तलवे पर परत बनाता है और चलते समय यह शौक ऑब्जर्वर की तरह काम करता है और पैरों को कई तरह के दर्द से भी बचाता है।

प्लांटर फेसिाइटिस बीमारी के कारण सुबह उठते समय प्लास्टर बेड सख्त हो जाता है, हालांकि यह दर्द कुछ मिनट में हल्का हो जाता है या कभी कभी दूर भी हो जाता है, लेकिन कुछ मामलों में यह पूरे दिन बना रह सकता है। इसलिए एडियो में लगातार बने रहने वाले दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए और ऐसी गलती भूलकर भी ना करें, क्योंकि आगे चलकर काफी बड़ी समस्या हो सकती है। भले ही यह दर्द मामूली हो, लेकिन यह एक ऐसी समस्या की ओर संकेत भी हो सकता है, जिस पर समय के रहते ध्यान न देने पर आगे चलकर यह इससे भी और अधिक गंभीर हो सकती है।

प्लांटर फेशिआइटिस के कारणः

                                                                    

हमेशा आरामदायक जूते पहने और अपने एथलीट फुटवियर को नियमित रूप से बदलते रहे। दिनचर्या में हल्के व्यायामों जैसे तैराकी या साइकलिंग आदि को शामिल करें। अपने वजन संतुलित बनाए रखें और एक्सरसाइज करने से पहले वार्मअप जरूर करें। इसके अलावा दर्द को कम करने के लिए चिकित्सक की सलाह से रोजाना रात में गर्म पानी में नमक डालकर हड्डियों की सिकाई या वर्फ की सिकाई भी कर सकते हैं। साथ ही अपने तलुओं को आराम दें। इसके अलावा आप स्पीलिटस पहन कर सोएं, यह पैरों में गर्मी पैदा करेंगे जिससे दर्द में भी कमी आएगी।

सुबह उठते ही पैरों में होने वाले दर्द से कैसे बचें

फैशिआइटीस होने पर चिकित्सक सबसे पहले कुछ जरूरी जांचें करवाते हैं और पेन किलर या पेन रिलीफ ऑइंटमेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी दवाएं खाने की सलाह देते हैं। इसके साथ ही सपोर्टर के सहारे चलने के लिए भी बताते हैं। इससे काफी हद तक दर्द में आराम मिल जाता है। रोग की स्थिति के अनुसार फिजियोथैरेपी करवाने की सलाह भी दी जा सकती है। एड़ी में सूजन और दर्द को कम करने के लिए एथलीट ट्रैपिंग और इलेक्ट्रोथेरेपी मशीन को भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इसके अलावा कपिंग थेरेपी से भी इस समस्या में काफी आराम मिल सकता है। इस समस्या में रोगियों को ज्यादा से ज्यादा आराम करने की जरूरत होती है।

इस बीमारी में दर्द निवारक दबाए लेने से बचें

ऐसे में जिन लोगों को देर तक खड़ा रहना पड़ता है या सख्त सतह पर चलना होता है, उनके पैरों के तलवों के टिशु जल्दी क्षतिग्रस्त हो सकते हैं। इसलिए बीच-बीच में बैठे या पैरों को थोड़ी ऊंचाई पर रखकर आराम दें। दर्द के असहनीय होने पर चिकित्सक की सलाह से पेन किलर दवाएं ले सकते हैं, हालांकि इनका लगातार सेवन करने से बचना चाहिए। प्यारे लाल शर्मा जिला अस्पताल, मेरठ के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर दिव्यांशु सेंगर ने बताया अगर दर्द लगातार बना रहता है और इतना असहनीय हो गया है कि आपकी दिनचर्या भी इससे प्रभावित हो रही है तो आप डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

गंभीर स्थिति में चिकित्सक एक छोटी सर्जरी कर आपकी सारी परेशानी दूर कर देते हैं। अगर आपको पहले से ही प्लांटर फैसिलिटी की शिकायत है तो इस समस्या को गंभीर होने से रोकने के लिए धीरे-धीरे चलना चाहिए। आप दौड़ने तेज चलने और एरोबिक एक्सरसाइज करने से बचें, क्योंकि यह पैरों पर दबाव डालती है। आप डॉक्टर की सलाह को लेकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं।

                                                              

पैरों में कभी कभार दर्द होना सामान्य बात है यह अतिरिक्त थकान का परिणाम भी हो सकता है, लेकिन अगर आप लंबे समय से एड़ी में दर्द का अनुभव कर रहे हैं या कर रही हैं तो यह प्लांटर फैशिआइटिस के कारण भी हो सकता है। इसलिए आपको समय रहते ही सजग हो जाना चाहिए और समस्या अधिक बढ़े, इससे पहले अपना इलाज प्रारंभ कर देना चाहिए। 

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।