जब अचानक गिर जाए बीपी का लेवल तो क्या करें      Publish Date : 01/12/2025

          जब अचानक गिर जाए बीपी का लेवल तो क्या करें

                                                                                                                                                                         डॉ0 दिव्यांशु सेंगर एवं मुकेश शर्मा

यदि आपको अचानक कमजोरी और चक्कर आता है तो यह बीपी के लक्षण हो सकते हैं और कुछ उपाय अपनाकर इस समस्या को  ठीक किया जा सकता है। बीपी का बढ़ना या घटना दोनों ही स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। अगर आपको कभी-कभी शरीर में कमजोरी महसूस होती है, चक्कर आते हैं और आंखों के सामने अंधेरा अच्छा जाता है तो यह लो बीपी के लक्षण हो सकते हैं। इस स्थिति को सामान्य करने के लिए कुछ आपको कुछ प्रयास करने चाहिए।

                                                                 

जब भी आपको लो बीपी जैसे लक्षण महसूस हो तो सबसे पहले तुरंत जमीन या बिस्तर पर लेट जाए। इससे मस्तिष्क तक खून का प्रभाव बेहतर होगा और चक्कर आना कम हो जाएगा। अगर हो सके तो पैरों को थोड़ा ऊपर उठा ले, इसे दिल और दिमाग तक रख का संचार बढ़ता है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच नमक घोलकर सेवन करने से लो बीपी में तुरंत लाभ मिलता है। नमक में सोडियम होता है जो बीपी बढ़ाने में मदद करता है और आप यह एक कप काफी या चाय भी पी सकते हैं।

इसमें मौजूद कैफीन ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाने में सहायता करता है। ओ.आर.एस को घोलकर सेवन करें, यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को पूरा करता है जो बीपी को सामान्य करने में मदद करता है। इसके अलावा आप बिस्किट्स, चिप्स या कोई मीठा जूस, फलों का जूस या ग्लूकोस भी पी सकते हैं। अगर रक्तचाप बार-बार काम हो रहा है या आपको चक्कर आ रहे हैं, छाती में दर्द महसूस होता है या बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस हो रही है तो बिना देर किए आपको तुरन्त ही चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए।

लेखक: डॉ0 दिव्यांशु सेंगर, प्यारे लाल शर्मां, जिला चिकित्सालय मेरठ मे मेडिकल ऑफिसर हैं।